IPL 2024, SRH Retained and Released Players List: दो बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले रिटेन्ड और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। टीम मैनेजमेंट ने एडेन मार्करम, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन और फजलहक फारूकी जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा बरकरार रखा है। लेकिन दूसरी तरफ इंग्लैंड के हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ी की छुट्टी कर दी है। ब्रूक के अलावा इंग्लिश लेग स्पिनर आदिल राशिद को भी रिलीज कर दिया है। इसके अलावा टीम द्वारा रिलीज किए गए प्लेयर्स में युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी, जम्मू कश्मीर के विवरांत शर्मा, समर्थ वत्स को भी रिलीज कर दिया है। वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन भी रिलीज किए गए खिलाड़ियों में शामिल हैं।
नीलामी के लिए पर्स में बचे हैं 34 करोड़ रुपये
ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को हैदराबाद ने आरसीबी से ट्रेड किया है। टीम में राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, भवुनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन, उपेंद्र यादव, अनमोलप्रीत सिंह, अब्दुल समद जैसे भारतीय खिलाड़ी जगह बनाए रखने में सफल हुए हैं। दुबई में होने वाली नीलामी से पहले हैदराबाद के पर्स में 34 करोड़ रुपये शेष हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद( SRH Retained and Released Player list)
सनराइजर्स हैदराबाद रिटेन्ड प्लेयर्स: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद (आरसीबी से ट्रेडेड), अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन, फजलहक फारूकी।
सनराइजर्स हैदराबाद रिलीज्ड प्लेयर्स: हैरी ब्रूक, समर्थ वत्स, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील हुसैन, आदिल राशिद।
पर्स में बाकी राशि: 34 करोड़ रुपये
