क्रिकेट

IPL 2025: लगातार दूसरी हार के बाद SRH के कप्तान कमिंस ने प्लेइंग 11 पर कह दी बड़ी बात

DC vs SRH Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के सुपर संडे के पहले मैच में सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने विशाखापट्टनम में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से बड़ी मात देते हुए टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। कमिंस ने मैच के बाद अगले मुकाबलों के लिए विकल्पों पर विचार करने या प्लेइंग-11 में बदलाव के संकेत दिए।

Image

पैट कमिंस

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 का 10वां मैच
  • दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी
  • लगातार दूसरी हार से निराश पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

DC vs SRH Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच विशाखापट्टनम में आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 10वां मैच खेला गया जिसमें दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 164 रनों का लक्ष्य दिया था। इस टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 16 ओवर के अंदर सिर्फ 3 विकेट खोते हुए जीत हासिल कर ली। ये हैदराबाद की लगातार दूसरी हार साबित हुई, जबकि दिल्ली की लगातार दूसरी जीत।

दिल्ली बनाम हैदराबाद मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने बेहतरीन गेंदबाजी की और वो मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 5 विकेट झटके और आईपीएल इतिहास में दिल्ली के लिए एक मैच में पांच विकेट झटकने वाले दूसरे गेंदबाज और पहले तेज गेंदबाज बन गए। इससे पहले साल 2008 में अमित मिश्रा ने ये कमाल किया था।

विकल्पों पर बोले कप्तान कमिंस, बदल सकती है प्लेइंग 11

लगातार दूसरी हार मिलने के बाद पिछली बार की फाइनलिस्ट टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कहा, "हम अच्छे से आगे नहीं बढ़े, बोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं किया। कुछ गलत शॉट, लेकिन खेल के इस प्रारूप में डीप में कैच होना आम बात है। मुझे नहीं लगता कि यह बहुत बड़ा अंतर है, अगले हीन दिन, आप कुछ शॉट के साथ आगे बढ़ते हैं, पिछले दो मैचों में सब कुछ हमारे पक्ष में नहीं रहा, हम पीछे मुड़कर देख सकते हैं और विभिन्न विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं।"

अनिकेत वर्मा से प्रभावित हुआ कप्तान

मैच में हैदराबाद के लिए 41 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज अनिकेत वर्मा को लेकर कमिंस बोले, "टूर्नामेंट में आने से पहले, हर कोई उससे बहुत प्रभावित था, वो शानदार था। जिस तरह से उसने चीजों को संभाला वो प्रभावशाली था। दो मैच हारने के बारे में चिंता करना अभी जल्दबाजी होगी, उम्मीद है कि हम आगे बढ़कर वापसी करेंगे, जैसा कि मैंने कहा, हमें अपने कुछ विकल्पों पर विचार करने की जरूरत है।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article