क्रिकेट

31 March, 2023 सुर्खियां खेल की: जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में मिली करारी शिकस्त

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 31, 2023, 05:47 PM IST

31 March 2023 Cricket and Sports News: खेल जगत में जहां भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान हुआ। आइए जानते हैं इन खबरों को और आज क्या कुछ होने वाला है।

Image

जसप्रीत बुमराह और किदांबी श्रीकांत। फोटो - Instagram

Today Cricket and Sports News: खेल जगत में क्रिकेट से लेकर क्रिकेट से लेकर आईपीएल के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जहां मैड्रिड स्पेन मास्टर्स टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं आईपीएल का पहला डबल हेडर मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। इसके अलावा तीन टी20 मैचों की सीरीज में शुरुआती दो मैच जीतने वाली बांग्लादेश को तीसरे मैच में आयरलैंड से हार झेलनी पड़ी। खेल जगत में कल क्या कुछ हुआ और आज क्या कुछ होने वाला है, यहां पढ़ें सुर्खियां।

Jasprit Bumrah Replacement : मुंबई इंडियंस में ये खिलाड़ी लेगा जसप्रीत बुमराह की जगह

आईपीएल 2023 से पहले तमाम खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से बाहर हुए, इनमें एक बड़ा नाम मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी था। उनके आईपीएल से बाहर होने के बाद से लगातार फैंस को इंतजार था उस खिलाड़ी का जो उनकी जगह लेगा। आखिरकार मुंबई इंडियंस ने इस रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। उनकी जगह संदीप वॉरियर लेंगे। (यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी)

First double header of IPL 2023 today - आईपीएल 2023 का पहला डबल हेडर आज

आईपीएल के 16वें सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। इसमें पहला मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दोपहर 3.20 बजे से खेला जाएगा। इसी तरह दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटलस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

Ireland beat Bangladesh in 3rd T20 - आरयरलैंड ने तीसरे टी20 में बांग्लादेश को हराया

आयरलैंड ने तीसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। तीन टी20 मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने 2-1 से कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। शमीम हुसैन ने 42 गेंद पर 5 चौके और दो छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। जवाब में उतरी आयरलैंड की टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पॉल स्टर्लिंग ने 41 गेंद पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 77 रन बनाए।

Kidambi Srikanth lost in the quarterfinals of Madrid Spain Marstas - मैड्रिड स्पेन मार्स्टस के क्वार्टर फाइनल में हारे किदांबी श्रीकांत

भारतीय स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को मैड्रिड स्पेन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में टॉप सीड जापान के केंटा निशिमोटो ने पांचवीं सीड श्रीकांत श्रीकांत को लगातार गेम में 21-18, 21-15 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 41 मिनट तक मुकाबला चला।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article