क्रिकेट

ENG vs SA Highlights: इंग्लैंड को पटखनी देकर दक्षिण अफ्रीका ने खोले सेमीफाइनल के दरवाजे

ENG vs SA Highlights: सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को 7 रन से हराया। टीम की यह सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत है। इसी जीत के साथ टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

Image

जीत का जश्न मनाते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराया।
  • डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला।
  • दक्षिण अफ्रीका की यह सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत है।

ENG vs SA Highlights: हैरी ब्रुक और लियाम लिविंगस्टोन की शानदार साझेदारी के बावजूद इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को 7 रन से हराया। टीम की यह सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत है। इसी जीत के साथ टीम सेमीफाइनल में लगभग पहुंच गई है। टीम 4 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है, जबकि इंग्लैंड की टीम 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर आ गई। सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना सकी।

डी कॉक का फिर चला बल्ला, मिलर अर्धशतक से चूके

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान 163 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत की। उन्होंने 38 गेंदों 4 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने यूएसए के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। डेविड मिलर अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 28 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और महज एक रन बनाकर आउट हो गए। हेनरिक क्लासेन 8 रन बनाकर रनआउट हो गए। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत

जवाब में खेलने उतरी डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर टीम को पहला झटका फिल सॉल्ट के रूप में लगा। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए। जोस बटलर कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 20 गेंदों पर एक चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हो गए। हैरी ब्रुक ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों पर 7 चौके की मदद सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन ने 33 रन बनाकर टीम को जीत के करीब ले गए। सैम कुरेन ने 10 रन और जोफ्रा आर्चर एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज और कागिसो रबाडा ने दो-दो विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article