क्रिकेट

SA vs ZIM Highlights: साउथ अफ्रीका ने थमाई जिम्बाब्वे को सबसे बड़ी, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

SA vs ZIM Highlights: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे को 328 रन से हरा दिया। जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 527 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 208 रन बनाकर ढेर हो गई। यह जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी हार है।

Image

जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका (साभार-X)

SA vs ZIM Highlights: साउथ अफ्रीका ने 2 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। बुलावायो में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उसने मेजबान जिम्बाब्वे को 328 रन से हरा दिया। यह जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी हार थमाई। जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 537 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन खेल के चौथे दिन जिम्बाब्वे की पूरी टीम 208 रन बनाकर ढेर हो गई। जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा 57 रन की पारी वेलिंगटन मसाकाद्जा ने खेली। इसके अलावा कप्तान क्रेग इर्विन ने 49 रन की पारी खेली। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 369 रन बनाए थे और जिम्बाब्वे को 537 रन का लक्ष्य दिया था।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम शुरुआत में लड़खड़ा गई थी। लेकिन बाद में लुहान प्रिटोरियस कॉर्बिन बॉश की शतकीय पारी के दम पर उसने 418 रन बनाकर पारी घोषित की। प्रिटोरियस ने 153 और कार्बिन बॉश ने नाबाद 100 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने ताबड़तोड़ 51 रन की पारी खेली।

जवाब में जिम्बाब्वे की पहली पारी 251 रन पर सिमट गई थी। जिम्बाब्वे की ओर से सीन विलियम्स ने 137 रन की पारी खेली। विलियम्स ने 164 गेंद में 137 रन की पारी खेली। पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका ने 167 रन की बढ़त हासिल की थी। दूसरी पारी में अफ्रीका ने 369 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 537 रन का लक्ष्य रखा था। दूसरा मुकाबला 6-10 जुलाई के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article