क्रिकेट

WPL 2023: सोफी डिवाइन की बल्लेबाजी देख क्रिस गेल की आई याद, ये है कारण

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2023, 11:58 AM IST

Royal Challengers Bangalore, Sophie Devine vs Chris Gayle: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शानदार बल्लेबाजी कर गुजरात जाएंट्स को 8 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में बेंगलोर की सोफी डिवाइन ने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। उनकी बल्लेबाजी को देखकर फैंस को क्रिस गेल की याद आ गई। क्रिस गेल ने भी पुरष आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेली थी।

Image

साेेफी डिवाइन और क्रिस गेल। (फोटो - आरसीबी और क्रिस गेल के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Royal Challengers Bangalore, Sophie Devine vs Chris Gayle: विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच जारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात जाएंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में रोमांंच देखने को मिला। इस मुकाबले में बेंगलोर की सोफी डिवाइन ने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाईं। हालांकि वे अपने शतक से एक रन पहले आउट हो गईं। लेकिन मैच के दौरान सोफी की बल्लेबाजी देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस को वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल की याद आ गई। उन्होंने ने भी पुरुष आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर लीग का हाईएस्ट स्कोर बनाया था, जो आज भी उनके नाम बरकरार है।

सोफी का ऑलराउंडर प्रदर्शन

गुजरात जाएंट्स के खिलाफ सोफी डिवाइन ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के साथ विकेट भी चटकाए थे। उन्होंने275 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंद पर 9 चौके और 8 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 99 रन बनाए थे। हालांकि, वे शतक बनाने से चूक गईं। इसके साथ ही वे में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। इसके अलावा सोफी डिवाइन ने तीन ओवर में 23 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था।

गेल का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल भी आईपीएल में तूफानी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 265.15 की स्ट्राइक रेट से 66 गेंद पर 13 चौके और 17 छक्के की मदद से 175 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी। लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड आज भी क्रिस गेल के नाम है। इस मुकाबले में बेंगलोर ने पुणे वारियर्स को 130 रन से हराया था।

टॉप स्कोरर बनीं डिवाइन

आरसीबी की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन लीग की टॉप स्कोरर बन गई हैं। सोफी ने 175 की स्ट्राइक रेट से 7 मैचों में 266 रन के साथ टॉप पर हैं। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल है। इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 137.35 की स्ट्राइक रेट से छह मैचों में 239 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल है। वहीं, आरसीबी की एलिसा पैरी तीसरे नंबर पर हैं। वे सात मैचों में 134.13 की स्ट्राइक रेट से कुज 224 रन बनाए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article