INDW vs AUSW 2023 1st semifinals: महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के शुरू होने से चंद घंटे पहले भारतीय महिला टीम को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय तेज गेंद पूजा वस्त्राकर बीमार होने के कारण टीम से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह टीम में धाकड़ गेंदबाज स्नेह राणा को शामिल किया है। बीसीसीआई ने पूजा वस्त्राकर के बीमार होने की पुष्टि कर दी है।
पूजा के उपरी श्वसन में सक्रंमण बताया गया है। बता दें कि पहले खबर आ रही थी कि भारतीय टीम की दो स्टार खिलाड़ी बीमार होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगी। इसमें भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और गेंदबाज पूजा वस्त्राकर का नाम शामिल था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ले चुकी हैं विकेट
भारतीय टीम की गेंदबाज ऑलराउंडर स्नेह राणा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में शानदार प्रदर्शन रहा है। 29 साल की स्नेह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक मुकाबला खेली हैं। वे ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ कुल चार ओवर करके दो सफलता अपने नाम की हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बेस्ट प्रदर्शन 2/38 है।
