क्रिकेट

Namibia vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे ने तोड़ा नामीबिया का सपना, रोमांचक मुकाबले में मात देकर फाइनल की उम्मीद रखी जिंदा

Namibia vs Zimbabwe: टी20 ट्राई सीरीज के 5वें रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को हराकर फाइनल खेलने की उम्मीद जिंदा रखी है। वहीं, नामीबिया के फाइनल खेलने का सपना फिलहाल के लिए चकनाचूर कर दिया है। शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के बाद यह तय हो जाएगा कि जिम्बाब्वे या नामीबिया कौन साउथ अफ्रीका के साथ फाइनल खेलेगा।

Image

जिम्बाब्वे ने नामीबिया को हराया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Namibia vs Zimbabwe: टी20 ट्राई सीरीज के एक अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत से जिम्बाब्वे की फाइनल खेलने की उम्मीद जिंदा है। वहीं, नामीबिया को फाइनल खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

ट्राई सीरीज के 5वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। कप्तान गेराल्ड इरैस्मस ने 48 गेंद पर ताबड़तोड़ 88 रन की पारी खेली। वहीं, एलेक्जेंडर ने 29 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रैड इवांस और कुंडाई माटिगिमु ने दो-दो विकेट चटकाए।

जिम्बाब्वे ने दिखाया कंट्रोल

लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय जिम्बाब्वे ने मैच पर कंट्रोल कर लिया था। हालांकि, 15वें ओवर में सेट बल्लेबाज इनोसेंट काइया 42 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट हो गए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सिकंदर रजा भी 29 रन बनाकर आउट हो गए। इन दो विकेट की मदद से ऐसा लगा कि नामीबिया बड़ा उलटफेर कर सकता है।

मारुमानी ने दिखाया धैर्य

हालांकि, बर्ल और मारुमानी ने धैर्य बनाए रखा। मारुमानी ने 12 गेंद पर नाबाद 13 रन और रयान बर्ल ने 10 गेंद पर नाबाद 12 रन बनाकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई। जिम्बाब्वे ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है और फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

फाइनल की उम्मीद जिंदा

फाइनल में उनकी आधिकारिक जगह अब कल नामीबिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के मैच के नतीजे पर निर्भर करेगी। दक्षिण अफ्रीका की जीत से दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे का फाइनल मुकाबला होगा। वहीं, नामीबिया के पास भी मौका है। अगर वह साउथ अफ्रीका को हरा देता है तो वह नेट रन रेट के आधार पर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article