क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीता, लिया यह फैसला

SL vs NZ 2d T20 Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Charith Asalanka vs Mitchell Santner: श्रींलका और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले में चरिथ असलंका की कप्तानी में श्रीलंका और मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम उतरी।

Image

आज का टॉस कौन जीता, श्रीलंका या न्यूजीलैंड। (फोटो- BLACKCAPS X)

Photo : Twitter

Who Won The Toss Today, Sri Lanka vs New Zealand 2nd T20 Match Toss Live: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के की बीच एक और टी20 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के पहले मुकाबले में मिचले सेंटनर की कप्तानी वाली टीम ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से पटखनी दी थी। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका टीम ने अच्छी शुरुआत की थी। पथुम निसांका ने शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 90 रन की पारी खेली थी। हालांकि, वे अपने शतक से चूक गए थे। वहीं, कुसल मेंडिस भी अर्धशतकीय पारी से सिर्फ 4 रन दूर रह गए थे। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी।

माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।

श्रींलका और न्यूजीलैंड टॉस टाइम (Sri Lanka vs New Zealand 2nd T20 Match Toss Time)

- 11:15 AM

श्रींलका और न्यूजीलैंड स्टेडियम (Sri Lanka vs New Zealand 2nd T20 ODI Match Venue)

- बे ओवल, माउंट माउंगानुई

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Sri Lanka vs New Zealand 2nd T20 Match Live Streaming)

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 मैच फैनकोड पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 मैच टेलीविजन पर कहां देखें? (Sri Lanka vs New Zealand 2nd T20 Match On Tv)

खेल का सीधा प्रसारण भारत में सोनी नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

श्रींलका की प्लेइंग-11 (Sri Lanka Playing-11)

पथुम निसांका, असिथा फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Playing-11)

टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, जैकब डफी।

श्रींलका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांडीमल, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, मथीशा पाथिराना, नुवान तुषारा, असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand Squads)

मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मिच हे, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article