क्रिकेट

SL vs ENG 3rd T20 Live Score Streaming: श्रीलंका और इंग्लैंड का तीसरा टी20 मैच कब और कहां देखें, लाइव स्कोर

SL vs ENG 3rd T20I Live Score Streaming Online: श्रीलंका और मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आज (3 February 2026) तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले दो मैच जीतकर इंग्लैंड के पास अजेय बढ़त हासिल है और अब आज वे क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। यहां हम जानेंगे श्रीलंका-इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच की लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Image

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कब और कहां देखें

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज 2026
  • आज श्रीलंका-इंग्लैंड का तीसरा व अंतिम टी20 मैच
  • आखिरी टी20 मुकाबले में इंग्लैंड का लक्ष्य क्लीन स्वीप होगा

SL vs ENG 3rd T20I Live Score Streaming Online: मेजबान श्रीलंका और मेहमान इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज (Sri Lanka vs England T20I Series 2026) का आज तीसरा व अंतिम मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड टी20 टीम पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त हासिल करते हुए सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में मेजबान श्रीलंकाई टीम सीरीज के अंतिम मैच में आज जोरदार प्रदर्शन करके क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। श्रीलंकाई टीम की कमान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के हाथों में है। जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई हैरी ब्रुक (Harry Brook) कर रहे हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले ये दोनों टीमों का अंतिम मैच है, ऐसे में श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें इस मैच में बड़ा प्रभाव छोड़ना चाहेंगी।

इंग्लैंड ने सीरीज के पहले दो मैचों में दबदबा बनाते हुए 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। बारिश से बाधित मैचों में हैरी ब्रुक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने डीएलएस नियम से जीत हासिल की। श्रीलंका और इंग्लैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक 16 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इन मैचों में इंग्लैंड ने 12 बार जीत हासिल की हैं, जबकि श्रीलंकाई टीम चार मैचों जीत दर्ज करने में सफल हो पाई है। अब जानते हैं कि आज का मुकाबला कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा, इसके अलावा इस मैच को आप कहां देख सकते हैं और लाइव स्कोर क्या है।

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कहां होने जा रहा है? (SL vs ENG 3rd T20I Venue)

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला जाएगा।

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (SL vs ENG 3rd T20I Time)

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच की शुरुआत आज भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से होगी। जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।

भारत में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण कहां देखें? (SL vs ENG 3rd T20 Live TV Telecast Channel In India)

भारत में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

भारत में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (SL vs ENG 3rd T20 Live Streaming)

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में आप सोनी LIV और फैनकोड ऐप व वेबसाइट पर देख सकेंगे।

श्रीलंका और इंग्लैंड की टी20 टीमें (Sri Lanka And England T20 Squads)

श्रीलंकाई टी20 टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालेज और महेश थीक्षाना।

इंग्लैंड की टी20 टीम: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन , बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article