क्रिकेट

दलीप ट्रॉफी के लिए उत्तर क्षेत्र की टीम का ऐलान, शुभमन गिल संभालेंगे कमान

दलीप ट्रॉफी के लिए उत्तरी क्षेत्र की टीम का ऐलान हो गया है, भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को टीम की कमान दी गई है। जानिए किन खिलाड़ियों को मिला है मौका?

Image

शुभमन गिल (फोटो क्रेडिट AP)

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को गुरुवार को 28 अगस्त से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिये उत्तर क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है। गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ कराई। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टेस्ट कप्तानी संभालने वाले 25 वर्ष के गिल ने श्रृंखला में 754 रन बनाये। उत्तर क्षेत्र का सामना 28 अगस्त को दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में पूर्वी क्षेत्र से होगा। फाइनल 11 सितंबर को खेला जायेगा।

भारतीय टीम 10 सितंबर से यूएई में एशिया कप खेलेगी। भारत को एशिया कप में पहला मैच दस सितंबर को दुबई में यूएई से खेलना है । पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला 14 सितंबर को खेला जायेगा। गिल, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा अगर एशिया कप के लिये चुने जाते हैं तो चयनकर्ताओं ने शुभमन रोहिल्ला, गुरनूर बरार और अनुल ठकराल को बैकअप में रखा है।

उत्तर क्षेत्र टीम :

शुभमन गिल (कप्तान), अंकित कुमार, शुभम खजूरिया, आयुष बडोनी, यश ढुल, अंकित कलसी, निशांत सिंधू, साहिल लोटरा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी, कन्हैया वाधवान।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article