क्रिकेट

Shubman Gill Century: शुभमन गिल ने फिर किया कमाल, जड़ा चौथा वनडे शतक

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 24, 2023, 04:37 PM IST

Shubman Gill Century, IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में युवा भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ते हुए एक बार फिर सबको हैरान कर दिया। हाल में वनडे करियर में शतक और फिर दोहरा शतक जड़ने वाले शुभमन गिल ने फिर से अपने बल्ले का जोर दिखाया है।

Image

शुभमन गिल का चौथा वनडे शतक

Shubman Gill ODI century, IND vs NZ 3rd ODI: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान युवा भारतीय ओपनर शुभमन गिल का बल्ला एक बार फिर गरज उठा। हर अगले मुकाबले में अपने बल्ले का जलवा दिखाने वाले इस बल्लेबाज ने नए साल में तीसरा वनडे शतक जड़ा है जिसमें एक शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया था। शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में दोहरा शतक भी जड़ा था।

शुभमन गिल ने मंगलवार को इंदौर में तीसरे वनडे मैच के दौरान अपने साथी ओपनर रोहित शर्मा के साथ जमकर कदम मिलाए। दोनों ही खिलाड़ियों ने शतक जड़े और दोनों का स्कोर अंत तक लगभग बराबरी के आंकड़ों पर चलता रहा। पहले रोहित शर्मा ने अपना 30वां वनडे शतक पूरा किया और फिर शुभमन गिल ने अपना चौथा वनडे शतक जड़ा।

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में सबसे पहले 33 गेंदों में धुआंधार अर्धशतक जड़ा और उसके बाद देखते-देखते 72 गेंदों में अपने शतक तक जा पहुंचे। गिल ने 28वें ओवर की अंतिम गेंद पर टिकनर का शिकार होने से पहले 78 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली जिसमें 5 छक्के और 13 चौके शामिल रहे।

इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 212 रनों की पार्टनरशिप को भी अंजाम दिया। इससे पहले भी रोहित शर्मा कई बड़ी साझेदारियों को अंजाम दे चुके हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article