क्रिकेट

IND vs SA: पहले टेस्ट से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल, गर्दन में खिंचाव के कारण हुए थे रिटायर्ड हर्ट

भारतीय कप्तान शुभमन गिल अब पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। बीसीसीआई ने एक ताजा बयान में कहा है कि वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ह पूरी रात डॉक्टरों की निगरानी में थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और अब वह पहले टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Image

शुभमन गिल (साभार-x)

रविवार की सुबह भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए उस वक्त एक बुरी खबर सामने आई जब बीसीसीआई ने कप्तान शुभमन गिल की इंजरी को लेकर ताजा अपडेट दिया। बीसीसीआई ने साफ किया कि कप्तान गिल को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पूरी रात डॉक्टरों की निगरानी में थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और अब वह पहले टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

दूसरे दिन लगी थी गिल को चोट

पहले टेस्ट के दूसरे दिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब पारी के 35वें ओवर में यह घटना घटी। गिल को साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने के प्रयास में गर्दन में खिंचाव आने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उन्होंने केवल तीन गेंद का सामना किया जिसके बाद चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने चार रन बनाए। शॉट लगाने के दौरान उनकी गर्दन में ऐंठन हो गई थी। फिजियो तुरंत ही मैदान पर पहुंचे लेकिन इस स्टार बल्लेबाज को रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

पंत करेंगे कप्तानी

खेल के दूसरे दिन भी शुभमन गिल की अनुपस्थिति में उप-कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की कमान संभाली थी। अब तीसरे दिन जब टीम इंडिया जीत के कगार पर है तो पंत कप्तानी जारी रखेंगे। टीम इंडिया मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 93 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी है। उसके पास 63 रन की बढ़त है और केवल 3 विकेट सुरक्षित हैं। ऐसे में भारत को इस मुकाबले को जीतने में ज्यादा समस्या नहीं आनी चाहिए। सीरीज का दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article