Himanshi Khurana Cryptic Post: बिग बॉस 13 में जोड़ी बनी हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और असीम रियाज (Asim Riaz) काफी समय पहले ही अलग हो चुके हैं। दोनों ने अपने अपने तरीके से ब्रेकअप का ऐलान किया था। उस वक्त दोनों के बीच किसी तरह का ड्रामा सामने नहीं आया था, लेकिन अब पारस छाबड़ा के एक पॉडकास्ट ने दोनों के रिश्ते को फिर सुर्खियों में ला दिया। पारस के शो में हिमांशी ने असीम पर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया, जिसके बाद से दोनों के बीच बयानबाजी जारी है। इसी कड़ी में अब हिमांशी खुराना ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में आने से पहले ही ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Rhiya Ahir, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
हिमांशी खुराना ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
हिमांशी खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह कमाल की लग रही हैं। इन तस्वीरों में हिमांशी खुराना किताब पढ़ते हुए दिखाई दे रही हैं, जिससे साफ है कि हिमांशी एक्ट्रेस के साथ साथ बुक लवल भी हैं। इन्ही तस्वीरों के बीच हिमांशी ने एक ऐसा क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। हिमांशी ने एक दीवार की तस्वीर शेयर की है जिस पर लिखा है, 'सॉरी, मैं लो मेंटेनेंस वाली नहीं हूं।' यानी 'मैं ऐसे व्यवहार का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं, जिसमें मुझे कम अहमियत दी जाए।' हिमांशी खुराना ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट से असीम को ताना मारा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शादी से पहले मां बनना चाहती हैं Urfi Javed? उठाया बढ़ा कदम; बोलीं- '30 की उम्र के बाद'
Himanshi Khurana post (photo credit- instagram)
