क्रिकेट

IPL 2023: प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए शुभमन गिल ने बताया, कैसे बन गए सबसे युवा ऑरेंज कैप विजेता

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 30, 2023, 11:35 AM IST

IPL 2023: आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप विनर रहे शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इसके बाद गिल ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी की तकनीक में बदलाव किया है। गिल ने आईपीएल में 890 रन बनाए जो विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर है।

Image

शुभमन गिल (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • शुभमन गिल बने ऑरेंज कैप विनर
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने गिल
  • गिल ने इस सीजन 890 रन बनाए

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम भले ही आखिरी मैच में जाकर चूक गई लेकिन उसके ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए यह आईपीएल एक ड्रीम सीजन की तरह रहा। उन्होंने इस सीजन 17 मैच में 59.33 की औसत और 157.80 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 4 अर्धशतक और 3 शतकीय पारी खेली। एक सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में वह विराट कोहली और जोस बटलर के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए। चेन्नई के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गिल 20 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज (Most Valuable Player of IPL 2023) चुना गया।

प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद गिल

आईपीएल 2023 के प्लेयर ऑफ द सीरीज शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा 'यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, मेरी मेहनत सही दिशा में जा रही है। हम फाइनल नहीं जीत सके, लेकिन यह खेल का एक पहलू था। अच्छी शुरुआत करना बहुत महत्वपूर्ण है और मैंने अच्छी शुरुआत की, मैं 40 और 50 रन बना रहा था और टूर्नामेंट के अंत में मैंने उन्हें बड़े स्कोर में बदला।

छक्कों पर शुभमन की प्रतिक्रिया

शुभमन ने अपने छक्कों के बारे में कहा कि इसके लिए मैंने काफी अभ्यास किया, डेथ ओवर के लिए अपनी तकनीक बदली और यह अच्छा रहा। सभी शतक काफी अलग थे, SRH के खिलाफ शतक मेरे कंट्रोल के बारे में था तो MI के खिलाफ मुझे पता था कि किस गेंदबाज को हिट करना है। आपको बता दें कि गिल ने इस सीजन 3 शतक जड़े। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ और दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article