क्रिकेट

CSK vs GT: सीएसके के खिलाफ जीत के बाद शुभमन गिल ने बताई गुजरात की सबसे बड़ी परेशानी

गुजरात टाइटन्स की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को चेपॉक में 8 विकेट अंतर से जीत दर्ज करने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने टीम की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा किया है।

Image

रिंकू सिंह (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

चेन्नई: गुजरात टाइटन्स ने रविवार को चेपॉक में खेले गए आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर एक बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि पारी को खत्म करना एक समस्या रही है और उनकी टीम को आगे चलकर खेल के इस पहलू में सुधार करने की जरूरत होगी। गुजरात टाइटन्स ने सीएसके को आठ विकेट से हराया।

यह एक संपूर्ण प्रदर्शन था

मैच के बाद गिल ने कहा, 'भारत के इस हिस्से में इस तरह की जीत हासिल करके बहुत खुशी हुई। आखिरी चार या पांच ओवरों को छोड़कर, यह एक पूर्ण प्रदर्शन था। अगर मुझे आलोचना करनी हो तो पारी को खत्म करना एक समस्या रही है। हमें इस मामले में बेहतर करने की जरूरत है।' गिल ने कहा कि जब उन्होंने टॉस जीता तो वह थोड़े असमंजस में थे कि गेंदबाज़ी करें या बल्लेबाजी। लेकिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें कगिसो रबाडा ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ’प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। गिल ने कहा,'हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की।'

हमेशा फॉर्म में थे साई सुदर्शन

गिल ने सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी की भी तारीफ़ की।,'वह हमेशा फॉर्म में थे। बात बस क्रीज पर समय बिताने की थी।' चेन्नई के सुदर्शन ने कहा कि उन्हें अपनी पिछली पारी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ़ 100 रन) से काफी आत्मविश्वास मिला। उन्होंने कहा,'मैं बस पिछली पारी के आत्मविश्वास को इस पारी में लाना चाहता था। मुझे लगा कि पिच थोड़ी बेहतर हो गई है, लेकिन पहले छह ओवर मुश्किल थे। शुबी (शुभमन गिल) ने एक जबरदस्त छोटी पारी खेली।'

पहली पारी में बल्लेबाजी थी मुश्किल

सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उनकी टीम ने बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए और चेपॉक की पिच पर कुछ शॉट खेलना मुश्किल था। उन्होंने कहा,'कभी-कभी मुझे इस तरह से आकलन करना पसंद नहीं आता, लेकिन पहली पारी में यह चुनौतीपूर्ण था। गेंद रुककर आ रही थी और उछाल भी ऊपर-नीचे हो रहा था। हमने बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए, लेकिन कुछ शॉट खेलना मुश्किल था।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article