क्रिकेट

Shubman Gill: गिल को रास आई उपकप्तानी, खेली टीम के लिए मैच जिताऊ पारी

Shubman Gill: भारत ने नागपुर वनडे 4 विकेट से जीत लिया। यह मुकाबला पूरी तरह से गिल के नाम रहा। वह शतक से भले चूक गए लेकिन उन्होंने 87 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत को सुनिश्चित कर दिया।

Image

भारत और इंग्लैंड (साभार-bcci)

भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया के उप-कप्तान शुभमन गिल अपने 7वें वनडे शतक से चूक गए। गिल 95 गेंद में 97 रन की पारी खेलकर आउट हुए। गिल शाकिब महमूद की गेंद पर जोस बटलर के हाथों लपके गए। पारी के दौरान गिल हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते भी नजर आए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। एक वक्त लग रहा था कि वह 29 महीने के अपने शतकों के सूखे को दूर कर देंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उनके बल्ले से पिछला शतक अगस्त 2022 में आया था जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 130 रन की पारी खेली थी।

गिल ने अपनी पारी में 14 चौके लगाए। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में गिल बतौर उप-कप्तान उतरे थे और उन्होंने दोनों हाथों से इस जिम्मेदारी को निभाया और पहले ही वनडे में एक मैच जिताऊ पारी खेल दी।

अक्षर पटेल के साथ की मैच जिताऊ साझेदारी

249 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया एक वक्त 113 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन गिल ने अक्षर पटेल के साथ शतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 17.4 ओवर में 108 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की।

भारत ने 4 विकेट से जीता मैच

शुभमन गिल भले ही शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी। 249 रन का लक्ष्य भारत ने 68 गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हार्दिक पांड्या 9 और जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे। गिल के अलावा श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में ताबड़तोड़ 59 रन की पारी खेली। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारत के सामने 249 रन का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर ने सर्वाधिक 52 रन की पारी खेली। बटलर के अलावा जैकब बैथल ने 51 रन की पारी खेली।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article