Shubman Gill Gill hits first fifty of the season: शुभमन गिल ने आईपीएल 2024 का पहला अर्धशतक जड़ दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ गिल ने 31 गेंद में 50 रन पूरे किए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की ओर से रिद्दिमान साहा और गिल ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े। इस मुकाबले से पहले गिल का बल्ला खामोश था। हालांकि, गिल अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 48 गेंद में नाबाद 89 रन की पारी खेली। गिल की इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगे।
पंजाब के खिलाफ गिल का प्रदर्शन
पंजाब के खिलाफ गिल ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। इस टीम के खिलाफ गिल की यह छठा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने पंजाब के खिलाफ 65*, 57, 57, 9, 7, 96, 9, और 67 रन की पारी खेली थी।
इस मैदान पर गिल का शानदार रिकॉर्ड
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के लिए नरेंद्र मोदी का यह स्टेडियम लकी रहा है। इस मैदान पर आज से पहले गिल ने 14 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 61.33 की औसत और 156.60 की स्ट्राइक रेट से 736 रन बनाए हैं। गिल ने इस मैदान में दो शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 129 रन रहा। मैच की बात करें तो गिल की इस आतिशी पारी के दम पर गुजरात ने पंजाब किंग्स के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा।
