क्रिकेट

शुभमन गिल ने तोड़ दिया VIRAT KOHLI का ये बेहद खास रिकॉर्ड, बाबर आजम के बराबर पहुंचे

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 24, 2023, 04:21 PM IST

Shubman Gill breaks Virat Kohli's record: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अपने करियर का चौथा वनडे शतक जड़ा। ये पिछले चार मैचों में उनका तीसरा शतक साबित हुआ। इंदौर की पारी के बाद गिल ने दिग्गज विराट कोहली का भी एक खास रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

Image

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड (AP)

Virat Kohli vs Shubman Gill: इसी साल भारत में आईसीसी वनडे विश्व कप का आयोजन होना है और साल की शुरुआत जोरदार अंदाज में हुई है। एक के बाद एक कोई ना कोई खिलाड़ी वनडे मैचों में अपना दम दिखा रहा है और इस सूची में मौजूदा समय में सबसे ऊपर नाम आता है शुभमन गिल का, जिन्होंने इस नए साल में अब तक तीन वनडे शतक जड़ डाले हैं जिसमें एक को दोहरे शतक में भी तब्दील किया। मंगलवार को इंदौर में जब शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए अपने वनडे करियर का चौथा शतक पूरा किया तब विराट कोहली का एक खास रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में तीसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ा। उन्होंने 78 गेंदों में 112 रनों की शानदार पारी को अंजाम दिया जिसमें 5 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। इसके साथ ही उन्होंने अपने कप्तान व सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा (101 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 212 रनों की पार्टनरशिप की।

विराट और धवन का रिकॉर्ड तोड़ा

इसके साथ ही शुभमन गिल ने विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है। ये रिकॉर्ड है तीन वनडे मैचों की किसी द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड। इस मैच में आने से पहले शुभमन गिल ये रिकॉर्ड तोड़ने से 36 रन दूर थे जो उन्होंने अब हासिल कर लिया है। कोहली ने कुछ ही समय पहले श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 113, 4 और 166 रनों की पारियां खेली थीं। इस तरह विराट ने 283 रन बनाए थे, लेकिन शुभमन गिल ने 400 रन का आंकड़ा पार करते हुए विराट का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

बाबर आजम से की बराबरी

इसके अलावा शुभमन गिल ने मौजूदा वनडे सीरीज में 360 रन बनाकर इस मामले में अब तक शीर्ष पर मौजूद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की बराबरी कर ली है। बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 360 रन बनाए थे। शुभमन गिल एक रन और बना लेते तो बाबर का रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाता।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article