क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान, श्रेयांका पाटिल की वापसी

Shreyanka Patil Return: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है दरअसल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित भारत की महिला ए टीम में श्रेयांका पाटिल की एंट्री हो चुकी है। इससे ये संकेत हैं कि वे वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Image

श्रेयांका पाटिल (फोटो- PTI)

Shreyanka Patil Return: भारतीय महिला ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने चोट से उबरने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की ओर कदम बढ़ा दिया है। उन्हें आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित भारत ए टीम की टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है।श्रेयंका ने आखिरी बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट 2024 में यूएई में आयोजित महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। इसके बाद वह महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में भी चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सकीं।

फिटनेस मंजूरी पर निर्भर है चयन

हालांकि, श्रेयंका का अंतिम चयन बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा। गौरतलब है कि उन्हें इस साल बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची में ग्रेड C में जगह दी गई है।श्रेयंका को हाल ही में WCPL 2025 ड्राफ्ट में भी चुना गया है, जहां उनके साथ भारतीय खिलाड़ियों शलोनी डांगोर और शिखा पांडे के नाम भी शामिल हैं।

प्रिया मिश्रा भी दो प्रारूपों में चयनित

लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा को वनडे और चार दिवसीय दोनों टीमों में जगह मिली है, लेकिन उनका चयन भी फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर किया गया है।

राधा यादव को तीनों प्रारूपों में कप्तानी

अनुभवी स्पिनर राधा यादव को तीनों प्रारूपों - टी20, वनडे और चार दिवसीय - में टीम की कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, मिनू मणि को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। मिनू ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ए टीम की अगुवाई की थी।

शेफाली वर्मा और अन्य प्रमुख नाम

शेफाली वर्मा, जो हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय टीम में लौटी थीं, उन्हें भी सभी तीनों स्क्वॉड में शामिल किया गया है।तेज गेंदबाज टीटस साधु और उत्तराखंड की विकेटकीपर नंदिनी कश्यप को भी तीनों प्रारूपों में चुना गया है।

मैच कार्यक्रम

टी20 मुकाबले: 7, 9 और 10 अगस्त को मैकाय में खेले जाएंगे।

वनडे मैच: 13, 15 और 17 अगस्त को नॉर्थ्स में होंगे।

चार दिवसीय मुकाबला: 21 अगस्त से ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में आयोजित किया जाएगा।

भारत ए टी20 टीम (ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए) :राधा यादव, मिनू मणि, शेफाली वर्मा, डी. वृंदा, सजना सजीवन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), राघवी बिष्ट, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस मंजूरी के अधीन), प्रेमा रावत, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, जोशिता वी.जे., शबनम शकील, सायमा ठाकर, टीटस साधु।

भारत ए वनडे और चार दिवसीय टीम

राधा यादव, मिनू मणि, शेफाली वर्मा, तेजल हसाबनीस, राघवी बिष्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रिया मिश्रा (फिटनेस मंजूरी के अधीन), तनुजा कंवर, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), धारा गुजर, जोशिता वी.जे., शबनम शकील, सायमा ठाकर, टीटस साधु

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article