क्रिकेट

मैच के बीच भारतीय टीम को झटका, चोट लगने के बाद स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गईं धाकड़ खिलाड़ी

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को उस वक्त झटका लगा जब श्रेयंका पाटिल अपनी ही गेंद पर फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गईं। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। उन्होंने 14 महीने के बाद विमेंस प्रीमियर लीग में वापसी की थी।

Image

श्रेयंका पाटिल (साभार-X)

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भारतीय महिला टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को पारी के 5वें ओवर में चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। श्रेयंका को यह चोट नीदरलैंड्स की पारी के 5वें ओवर में लगी जब फील्डिंग करते समय श्रेयंका का टखना मुड़ गया। उन्हें दर्द से कराहते हुए अपने दाहिने टखने को पकड़े हुए देखा गया और वह चलने में असमर्थ थीं। मैदान पर चिकित्सा उपचार मिलने के बाद, उनके टखने पर पट्टी बांधी गई और पाटिल को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। श्रेयंका ने मैदान से बाहर जाने से पहले केवल एक गेंद फेंकी थी। बाद में उनके इस अधूरे ओवर को शेफाली वर्मा ने पूरा किया।

हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। श्रेयंका भारतीय टीम की अहम कड़ी हैं और ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं होगी और वह बाकी बचे मैच में उपलब्ध रहेंगी।

टाइम्सनाउ नवभारत पर पढ़ें- भारत ने वनडे में बनाया 400 रन का रिकॉर्ड

लंबे वक्त से बाहर थीं श्रेयंका पाटिल

श्रेयंका की चोट भारतीय टीम के लिए तो बड़ा झटका है ही, उनके लिए भी यह निराशाजनक है। पहला वर्ल्ड कप खेल रही श्रेयंका लंबे वक्त से मैदान से दूर थी। 14 महीने के बाद उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में वापसी की थी। उन्हें एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। श्रेयंका के चोट पर मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह वर्ल्ड की बेस्ट ऑलराउंडर होगी। जहां तक उनकी चोट का सवाल है तो मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। भारत ने यह मुकाबला 95 रन से अपने नाम किया। 210 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 114 रन पर ढेर हो गई।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article