पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक और भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के रिश्ते में दरार की अटकलें हैं। दोनों पिछले काफी दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि शोएब और सानिया की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक ले सकते हैं। लेकिन तलाक की अफवाहों के बीच शोएब ने अपनी पत्नी सानिया को बर्थडे विश किया है। सानिया आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 15 नवंबर, 1986 को मुंबई में हुआ था।
क्रिकेट
तलाक की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को किया बर्थडे विश, वायरल हो रही पोस्ट
- Authored by: मोहम्मद अकरम
- Updated Nov 15, 2022, 10:42 AM IST
