Shoaib Malik Weds Sana Javed: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक ने लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली। शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को अपने विवाह समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
शोएब मलिक और सना जावेद की डेटिंग की अफवाहें एक साल से चल रही थी।पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पिछले साल सना खान को बधाई देकर इसे और बढ़ा दिया था।शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक साथ उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि 'हैप्पी बर्थडे बडी'। इन दोनों की शादी की तस्वीरें देखकर दोनों ही देशों के फैंस हैरान हैं।
शोएब-सानिया के बीच बढ़ रही थी दूरी
शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा ने 2010 में हैदराबाद, भारत में एक पारंपरिक मुस्लिम समारोह में शादी की, जिसके बाद पाकिस्तान के सियालकोट में वलीमा समारोह हुआ था। दंपति का पहला बच्चा इज़हान, 2018 में पैदा हुआ था।शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने अपने निजी जीवन के बारे में चुप्पी साधे रखी, जबकि उनके अलग होने की अटकलें जोरों पर थीं। बुधवार को ही सानिया मिर्जा ने एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, जिससे उनके और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें तेज हो गईं थी।
गौरतलब है कि जब सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने पिछले साल दुबई में अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था तो अफवाहें थोड़ी कम हो गई थीं। हालाँकि, अफवाहें इस साल फिर से सामने आईं जब पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट किया और उस हिस्से को हटा दिया जिसमें लिखा था: "एक सुपरवुमन का पति @mirzasaniar।" बस इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ भी कम दिखाई देने लगे।
