क्रिकेट

VIRAL VIDEO: देखिए, पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो टीवी पर भांगड़ा करने लगे मलिक और यूनिस

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 9, 2022, 10:30 PM IST

Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2022 Semi-Final: सिडनी के मैदान पर पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2022 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। इधर पाकिस्तान को जीत मिली तो पूरा पाकिस्तान झूम पड़ा। लाइव टीवी पर पूर्व क्रिकेटर भी भांगड़ा करने लगे।

Image

वकार यूनिस और शोएब मलिक (A-Sports/YouTube)

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम ने चमत्कार को अंजाम दिया और 7 विकेट से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह पक्की कर ली। पाकिस्तान की इस जीत से ना सिर्फ सिडनी के मैदान पर मौजूद उनके हजारों फैंस झूम उठे, बल्कि पाकिस्तान में भी जमकर जश्न मना। आम लोगों के साथ-साथ कुछ पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर भी जश्न मनाने से नहीं चूके।

जब पाकिस्तान जीत रही थी तब हर पाकिस्तानी फैन फाइनल में टीम के पहुंचने का जश्न मना रहा था। वहीं एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर कुछ पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज भी इतने खुश दिखे कि नाच-गाना वहीं लाइव टीवी पर शुरू हो गया। पाकिस्तानी टीवी चैनल ए-स्पोर्ट्स पर क्रिकेट पैनल में उस समय पाकिस्तान के चार पूर्व कप्तान मौजूद थे। वसीम अकरम, वकार यूनिस, शोएब मलिक और मिस्बाह उल हक।

पाकिस्तान की जीत के साथ ही स्टूडियो में म्यूजिक पर ये सभी पूर्व दिग्गज क्रिकेटर झूमने लगे। इनमें वकार यूनिस और शोएब मलिक सबसे ज्यादा मस्ती के मूड में नजर आए और स्टूडियो में ही भांगड़ा करना शुरू कर दिया। शोएब मलिक तो खड़े होकर भी डांस करते नजर आए। आप भी देखिए ये वीडियो..

इस पहले सेमीफाइनल मुकाबले में डेरिल मिचेल की शानदार अर्धशतकीय पारी और केन विलियमसन की संघर्षपूर्ण पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की 105 रन की सलामी साझेदारी के दम पर जीत का मंच तैयार कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। इनके आउट होने के बाद मोहम्मद हारिस ने 26 गेंदों में नाबाद 30 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत तक पहुंचा दिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article