क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद बदलेगा पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान! इनके हाथ आ सकती है कमान

इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की करारी हार के बाद कप्तान शान मसूद के सिर पर तलवार लटक गई है। पीसीबी की नई चयन समिति उन्हें कप्तानी से हटाए जाने का ऐलान कर सकती है।

Image

शान मसूद

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • शान मसूद के हाथों से छिन सकती है टेस्ट टीम की कमान
  • रिजवान और सलमान अली आगा हो सकते हैं नए कप्तान
  • शुक्रवार को चयन समिति की बैठक में होगा फैसला

मुल्तान: घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 के अंतर से करारी हार का सामना करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज के पहले टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को इंग्लैंड ने मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी और 47 रन के अंतर से पटखनी दी। सबसे दुखद बात यह है कि पहली पारी मं 556 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद पाकिस्तान को पारी के अंतर से हार मिली है। ऐसा टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है।

बदल सकता है टेस्ट टीम का कप्तान

घर पर लगातार टेस्ट मैच में हार के बाद अब शान मसूद की कप्तानी पर तलवार लटक गई है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक शुक्रवार को (आज) लाहौर में पीसीबी की चयन समिति की बैठक होनी है जिसमें मसूद के बतौर टेस्ट कप्तान भविष्य पर फैसला होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं जिसमें नए टेस्ट कप्तान की नियुक्ति भी शामिल है।

मसूद की बतौर कप्तान ये है आखिरी सीरीज

रिपोर्ट के मुताबिक शान मसूद की बतौर टेस्ट कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज आखिरी होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए मसूद पाकिस्तान के कप्तान नहीं होंगे। मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा टीम के नए टेस्ट कप्तान हो सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में शान मसूद ने 151 रन की पारी खेली बावजूद इसके उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इमाम उल हक की होगी वापसी

कामरान गुलाम और इमाम उल हक की जाहिद महमूद और नोमान अली को टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की चर्चा चल रही है। लेग स्पिनर अबरार अहमद भी दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच भी मुल्तान में 15 अक्तूबर से खेला जाएगा। पीसीबी की नई चयन समिति में अलीम डार, अकीब जावेद, असद शफीक, अजहर अली और हसन अली को वोटिंग मेंबर के रूप में जगह दी गई है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article