क्रिकेट

टीम इंडिया के खिलाफ चटगांव टेस्ट में करारी हार का शाकिब ने इनके सिर फोड़ा ठीकरा

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 18, 2022, 12:06 PM IST

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने चटगांव टेस्ट में अपनी टीम की भारत के खिलाफ करारी हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर पर फोड़ा है। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

Image

शाकिब अल हसन( साभार AP)

चटगांव: बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ चटगांव में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 188 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने जीत के लिए मेजबान टीम के सामने 513 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी के बाद और गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज पस्त हो गए और मैच गंवा दिया।

निर्णायक साबित हुई टीम इंडिया की पहली पारी की बढ़त

बांग्लादेश की टीम पहली पारी में भारत के 404 रन के जवाब में महज 150 रन पर ढेर हो गई थी। पहली पारी में मिली 254 रन की बढ़त ही अंत में निर्णायक साबित हुई। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में वापसी की कोशिश की और अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद केवल 324 रन के स्कोर तक पहुंच सकी। दूसरी पारी में जाकिर हसन ने शतक(100) जड़ा और कप्तान शाकिब ने 84 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके और यही मेजबान टीम की हार की वजह बना।

खराब बल्लेबाजी के कारण मिली हार

ऐसे में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर पर फोड़ते हुए कहा, यह विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था लेकिन हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। ऐसे में हार कोई बहाना नहीं हो सकता। शाकिब ने भारतीय टीम को जीत का श्रेय देते हुए कहा, भारत दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम है। उसे जीत का श्रेय मिलना चाहिए। मैच के दौरान उन्होंने हमारे ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा।

जाकिर के बल्ले से निकलेंगे और शतक

शाकिब ने शतकीय पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज जाकिर हसन की तारीफ करते हुए कहा, वो घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहा है। आशा करता हूं कि उनके बल्ले से और शतक निकलेंगे।

लंबा हुआ जीत का इंतजार

चटगांव टेस्ट में हार के साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का अजेय रहने का सिललिसा जारी रहा। दोनों के बीच खेला गया यह 12वां टेस्ट था। भारत ने इनमें से 10 में जीत हासिल की है और 2 मुकाबले ड्रॉ समाप्त हुए हैं। बांग्लादेश की टीम दो दशक से भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट में जीत का स्वाद चखने के लिए बेकरार है लेकिन अबतक वो ऐसा नहीं कर सकी है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article