क्रिकेट

शोएब अख्तर ने इतने इंजेक्शन लिए कि अब..: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी का बड़ा खुलासा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 23, 2023, 10:21 PM IST

Shahid Afridi revelation on Shoaib Akhtar: पाकिस्तान क्रिकेट में हमेशा कुछ ना कुछ विवाद और हंगामा चलता रहता है। ताजा हंगामा पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी के बयान की वजह से है, जिसमें शाहिद अफऱीदी ने खुलासा किया है कि पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इतने इंजेक्शन लिए कि वो अब चल भी नहीं पाते।

Image

शाहिद अफरीदी ने शोएब अख्तर पर खुलासा किया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान क्रिकेट में नया बवाल
  • शाहिद अफरीदी ने शोएब अख्तर पर लगाए संगीन आरोप
  • शाहीन को लेकर दिए बयान का लिया बदला

पाकिस्तान क्रिकेट में आए दिन कोई ना कोई भूचाल आता रहता है। फिर चाहे वो टीम के अंदर हो, चयन समिति के अंदर हो, क्रिकेट बोर्ड के अंदर हो या फिर पूर्व खिलाड़ियों के खुलासे हो। ऐसा ही एक ताजा खुलासा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने अपने ही पूर्व साथी क्रिकेटर शोएब अख्तर को लेकर कर डाला है। शाहिद अफरीदी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ये खुलासे शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के उस बयान के ठीक बाद आए हैं जिसमें शोएब ने शाहिद अफरीदी के दामाद और पाक गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की इंजरी पर सवाल उठाए थे।

गौरतलब है कि शाहीन अफरीदी पिछले साल टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अचानक अंतिम पलों में तब मैदान से बाहर चले गए थे जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। शाहीन अफरीदी के उस पल को लेकर शोएब अख्तर ने कहा था कि वो होते तो मरना पसंद करते लेकिन मैदान नहीं छोड़ते चाहे उनकी टांग टूट जाती। उन्होंने शाहीन अफरीदी की आलोचना करते हुए कई बातें कही थीं, और अब शाहिद अफरीदी ने उसी के जवाब में कुछ नए खुलासे कर डाले हैं।

शाहिद अफरीदी ने 'समा टीवी' से बात करते हुए कहा, "शोएब अख्तर ने खेलने के दिनों में इतने ज्यादा इंजेक्शन लिए थे कि वो अब ठीक से चल भी नहीं सकता। ये उसका क्लास है। शोएब अख्तर शोएब अख्तर हैंं, और वो ऐसा कर सकते हैं। लेकिन ये काफी मुश्किल है। हर कोई शोएब अख्तर नहीं होता।"

शाहिद ने आगे कहा, "ये काफी मुश्किल होता है, इंजेक्शन और पेनकिलर्स लेकर खेलना, क्योंकि ऐसा करने से आप अपनी इंजरी को और भी गंभीर बना देते हैं। खैर, शोएब अख्तर को अकेला छोड़ देते हैं।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article