क्रिकेट

हमें विराट और जडेजा से सीखना होगा Jhoome Jo Pathaan मूव्स, बोले- शाहरुख खान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 14, 2023, 04:32 PM IST

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। नागपुर टेस्ट में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने हालिया रिलीज शाहरुख खान की फिल्म पठान के एक गाने पर डांस मूव्स किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब शाहरुख खान ने विराट की तारीफ की है।

Image

विराट कोहली और शाहरुख खान

Photo : Twitter

भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हमने उनके फील्डिंग के दौरान कई वीडियो देखें होंगे जिसने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। फैंस, मैदान पर जितना उनके आक्रामक रवैये को पसंद करते हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके डांस मूव्स की दीवानी है। नागपुर टेस्ट मैच के दौरान भी उनका ऐसा ही अवतार मैदान पर देखने को मिला था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब उनके उस डांस मूव्स की तारीफ खुद शाहरुख खान ने की है।

विराट का Jhoome Jo Pathaan मूव्स

नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन जब टीम इंडिया मैच खत्म होने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में खड़ी थी तो उस दौरान विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने शाहरुख खान की फिल्म पठान के चर्चित गाना Jhoome Jo Pathaan पर डांस किया था। उनका यह डांस मूव्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

शाहरुख खान ने की तारीफ

शाहरुख खान से सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का यह डांस मूव्स वाला वीडियो शेयर किया और उसकी तारीफ की। उन्होंने लिखा 'वे लोग मुझसे ज्यादा अच्छा कर रहे हैं और हमें उनसे सीखना पड़ेगा। आपको बता दें कि बादशाह खान की फिल्म पठान ने पुराने कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म अब तक 900 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं हुआ है जब विराट कोहली बल्लेबाजी के अलावा किसी और कारण से वायरल हुए हों। पहले भी कई ऐसे मौके हैं जब फैंस ने उनके अनोखे अंदाज को खूब एंज्वॉय किया है। नागपुर टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो विराट 26 गेंद पर केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्हें डेब्यूटेंट टॉड मर्फी ने एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया था।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article