क्रिकेट

Shafali Verma and Smriti Mandhana's Record: शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तोड़ा एशिया कप में साझेदारी का रिकॉर्ड

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 2026 महिला एशिया कप के फाइनल में भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाकर इतिहास रच दिया। दोनों ने 129 रन की साझेदारी करके रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Image

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

दुबई: शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 2026 महिला एशिया कप के फाइनल में भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाकर इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने 12.5 ओवर में 129 रनों की बड़ी साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दोनों की जोड़ी ने भारत के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विमेंस टी20आई फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी

इस रिकॉर्ड-तोड़ साझेदारी के दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े और भारत 8वें एशिया कप खिताब जीत की राह पर आगे बढ़ाया। शेफाली ने 39 गेंदों में 68 रन (9 चौके, 2 छक्के) बनाए, जबकि स्मृति ने 39 गेंदों में 59 रन (5 चौके, 3 छक्के) की पारी खेली। दोनों के बीच 129 रनों की हुई यह साझेदारी महिला T20I टूर्नामेंट (5 या उससे ज्यादा टीमों वाले) के फाइनल में किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज की जोड़ी हेली मैथ्यूज और स्टेफनी टेलर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

महिला T20I टूर्नामेंट फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच हुई यह साझेदारी महिला एशिया कप के किसी भी मैच में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी है। दोनों ने अपनी ही टीम की साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। ये रिकॉर्ड साल 2022 के एशिया कप में उन्होंने बनाया था।

टी20आई में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी

शेफाली और स्मृति क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में छह शतकीय साझेदारियां करने वाली फुल-मेंबर देश की पहली जोड़ी बन गई है। उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज क्रिकेटर सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स (5) की जोड़ी को अब पीछे छोड़ दिया है। इस साझेदारी से पहले शेफाली-मंधाना उनके साथ बराबरी पर थीं। शेफाली वर्मा और भारतीय जोड़ी के नाम साझेदारी में 3909 रन दर्ज है, जो कि महिला T20I इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। इनके अलावा दुनिया की अन्य किसी जोड़ी ने 3000 रनों का आंकड़ा भी साझेदारी करते हुए पार नहीं किया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article