क्रिकेट

PAK vs SA: शादाब खान के सिर में लगी गंभीर चोट, विश्व कप के पहले कनकशन सबस्टिट्यूट बने उसामा मीर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 27, 2023, 10:01 PM IST

Shadab Khan Injury: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप 2023 के मुकाबले में पाकिस्तान के अनुभवी स्पिनर ऑलराउंडर शादाब खान के सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी और उनको मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। उनकी जगह विश्व कप में पहली बार कनकशन सब्सटिट्यूट के तौर पर उसामा मीर को मैदान पर उतारा गया।

Image

शादाब खान चोटिल (AP)

PAK vs SA, World Cup 2023: पाकिस्तान के ऑल राउंडर शादाब खान (Shadab Khan) के सिर में शुक्रवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान चोट लग गयी। उनकी जगह स्पिनर उसामा मीर को ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ के रूप में लिया गया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी के पहले ओवर में क्विंटन डिकॉक को रन आउट करने के प्रयास में शादाब चोटिल हो गए। उन्होंने तुरंत ही उपचार की जरूरत थी। जब वह जमीन पर निश्चल पड़े थे तब स्ट्रेचर पर उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम ले जाया गया। इसके बाद वहां कुछ समय के लिए मैदान पर उतरे लेकिन फिर पूरे मैच से बाहर हो गए। उनकी जगह मीर को ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ के रूप में टीम में शामिल किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे मैच में शादाब खान के स्थान पर ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ लिया है। शादाब की जगह उसामा मीर ने ली है।’’

End of Article