क्रिकेट

Champions Trophy 2025: पीसीबी की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेश-न्यूजीलैंड मैच के दौरान हुई थी सुरक्षा में चूक

Champions Trophy 2025: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान एक दर्शन सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस आया था। इस घटना ने वहां की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे। अब इस पर पीसीबी की ओर बड़ी कार्रवाई की गई है। रचिन रवींद्र की बल्लेबाजी के दौरान यह घटना हुई थी।

Image

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड (साभार-AP)

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रावलपिंडी स्टेडियम में न्यूजीलैंड-बांग्लादेश मैच के दौरान एक दर्शक के मैदान में घुसने से सुरक्षा घेरे को तोड़े जाने पर संज्ञान लिया है। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेजबानों की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘एक जिम्मेदार संस्था के रूप में हमने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बातचीत की है जिन्होंने सभी स्थानों पर खेल के मैदान के आसपास सुरक्षा कर्मियों को बढ़ाने और प्रवेश नियंत्रण उपायों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। ’’

इस घटना में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा उसे पाकिस्तान के सभी क्रिकेट स्थलों में प्रवेश करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पीसीबी सुरक्षा एजेंसियों और स्थल अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा सके और उसे मजबूत किया जा सके।

सोमवार को जिस व्यक्ति ने मैच के दौरान मैदान में अंदर घुसकर शतकवीर रचिन रविंद्र को गले लगाने की कोशिश की थी, उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। इससे पहले सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। यही कारण है कि आईसीसी इवेंट की मेजबानी पाकिस्तान को 29 साल बाद मिली है। इसके बावजूद अगर इस तरह की घटना सामने आती है तो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह सही संदेश नहीं है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article