क्रिकेट

रणजी ट्रॉफी फाइनल: सौराष्ट्र और बंगाल के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, इस दिन खेला जाएगा मुकाबला

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 12, 2023, 08:05 PM IST

रणजी ट्रॉफी 2022-23 अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गई है। 16 फरवरी को कोलकाता में सौराष्ट्र और बंगाल की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

Image

रणजी ट्रॉफी(साभार BCCI)

Photo : Twitter

बेंगलुरू: रणजी ट्रॉफी 2022-23 के फाइनल में भिड़ने वाली दो टीमों का फैसला रविवार को हो गया। मध्यप्रदेश को मात देकर बंगाल ने और कर्नाटक को मात देकर बंगाल ने पांचवीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। सौराष्ट्र की टीम को दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। दो साल पहले 2019-20 के सीजन में सौराष्ट्र बंगाल को ही मात देकर पहली बार रणजी चैंपियन बना था। ऐसे में इस बार 2019-20 फाइनल की पुनरावृत्ति होगी और बंगाल की टीम सौराष्ट्र से हिसाब चुकता करने के इरादे से अपने घरेलू मैदान इडेन गार्डन्स में 16 फरवरी को मैदान में उतरेगी।

अर्पित वासवाड़ा ने पार कराई जीत की दहलीज

सौराष्ट्र ने रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले के पांचवें दिन कर्नाटक के खिलाफ चौथी पारी में 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र का पारी शुरुआत में लड़खड़ा गई थी लेकिन अंत में अर्पित वासवाड़ा ने नाबाद 47 रन की पारी खेलकर टीम को 4 विकेट शेष रहते जीत दिला दी। पहली पारी में उन्होंने 202 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हे मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

मध्यप्रदेश को बंगाल ने 302 रन से दी मात

वहीं दूसरी तरफ बंगाल ने चौथी पारी में जीत के लिए 548 रन का लक्ष्य दिया था। जिसे हासिल करने की कोशिश में मध्यप्रदेश की पूरी टीम 241 रन पर ढेर हो गई और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने और खिताब बचाने का मौका गंवा दिया।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article