क्रिकेट

Vijay Hazare Trophy Final: विश्वराज जडेजा के आतिशी शतक की बदौलत पंजाब को रौंदकर फाइनल में पहुंचा सौराष्ट्र, विदर्भ से होगी खिताबी भिड़ंत

सौराष्ट्र ने विश्वराज जडेजा की शानदार आतिशी शतकीय पारी की बदौलत पंजाब को बेंगलुरू में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 9 विकेट से रौंदकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसकी सौराष्ट्र से खिताबी भिड़ंत होगी।

Image

विश्वराज जडेजा (फोटो क्रेडिट BCCI X)

बेंगलुरू: सौराष्ट्र ने पंजाब को बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब को 9 विकेट के अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने अनमोलप्रीत सिंह की 100(105) रन की शतकीय और कप्तान प्रभसिमरन सिंह की 87(89) रन की पारी की बदौलत 50 ओवर में 10 विकेट पर 291 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 292 रन के लक्ष्य को सौराष्ट्र ने विश्वराज जडेजा की 127 गेंद में 165 रन की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 39.3 ओवर में 9 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। सौराष्ट्र की अब फाइनल में विदर्भ से खिताबी भिड़ंत होगी।

पंजाब ने बनाए 50 ओवर में 291 रन

प्रभसिमनरन के आउट होने के बाद अनमोलप्रीत सिंह ने आगे बढ़ाया। लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। जल्दी जल्दी नमन धीर(8) और नेहाल वढेरा (0) पवेलियन लौट गए। अंकुर पवार ने लगातार दो गेंद पर उन्हें चलता किया। 200 के स्कोर पर पंजाब ने 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में अनमोलप्रीत को रमनदीप सिंह का साथ मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन का साझेदारी की और स्कोर को 47 ओवर में 275 रन तक ले गए। अनमोलप्रीत 100 रन बनाकर चेतन सकारिया की गेंद पर जयदेव उनादकट के हाथों लपके गए। इसके बाद पंजाब के विकेटों की झड़ी लग गई। पूरी टीम अंतिम 18 गेंद में 16 रन जोड़कर ढेर हो गई। चेतन सकारिया ने सौराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं 2-2 विकेट अंकुर पवार और चिराग जानी ने टचकाए। रमनदीप सिंह पारी की आखिरी गेंद पर 42 रन बनाकर रन आउट हुए।

विश्वराज जडेजा ने खेली आतिशी शतकीय पारी

देसाई के आउट होने के बाद जडेजा का साथ देने प्रेरक मांकड आए। दोनों ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। विश्वराज ने अपना शतक पूरा किया और इसे बड़ी पारी में तब्दील करने में सफल रही। दोनों ने 39.3 ओवर में ही सौराष्ट्र को जीत दिला दी। विश्वराज जडेजा 165(127) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं प्रेरक मांडक 52 रन बनाकर नाबाद रहे। विश्वराज ने अपनी पारी में 18 चौके और 3 छक्के जड़े। विश्वराज ने 74 गेंद में अपना शतक पूरा किया और 115 गेंद में 150 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article