क्रिकेट

IND vs NZ 2nd Test Playing XI: दूसरे टेस्ट मैच में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ये धाकड़ खिलाड़ी होगा बाहर

Team India predicted playing XI for 2nd Test vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ वापसी के इरादे से उतरेगी। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 कैसी होगी इसे लेकर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है। आइए जानते हैं संभावित टीम

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट प्लेइंग 11

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट
  • भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव
  • इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Team India predicted playing XI for 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) से खेला जाने वाला है। इस श्रृंखला में भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल 1-0 से पीछे चल रही है। टीम को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम को अब दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में खेलना है। इस सीरीज को जीतने के लिए टीम का ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। पुणे में रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पिन फ्रेंडली पिच बनाई जा सकती है। ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारतीय टीम की ओपनिंग रोहित और यशस्वी जायसवाल ही करेंगे। वहीं विराट कोहली अपनी फेवरेट पोजिशन चौथे नंबर पर आ जाएंगे।

गिल की वापसी से सरफराज की छुट्टी

शुभमन गिल पूरी तरह से फिट हैं ऐसे में उनकी टीम में एंट्री पक्की है। वे तीसरे नंबर पर खेलेंगे। उनके आने के चलते टीम इंडिया के पास केएल राहुल या फिर सरफराज खान में से किसी एक को खिलाने की दुविधा है। हालांकि असिसटेंट कोच रायन डोएशे के बयानों से लगता है कि टीम केएल राहुल को एक और मौका देना चाहेगी। इसका साफ मतलब है कि सरफराज खान को 150 रनों की पारी के बाद भी बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं पंत पूरी तरह से फिट हैं और वे कीपिंग भी कर सकते हैं।

चार स्पिनरों के साथ उतरेगी टीम

भारतीय टीम पिच के लिहाज से चार स्पिनरों के साथ उतर सकती है। टीम में मोहम्मद सिराज जो कि खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर की एंट्री हो सकती है जिन्हें हाल ही में टीम में शामिल किया गया है। सुंदर एक अच्छे ऑलराउंडर हैं और उनके आने से टीम की बल्लेबाजी और भी ज्यादा मजबूत होगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article