क्रिकेट

ECB ने सारा टेलर को बनाया फील्डिंग कोच, बनीं मेंस टीम में नियुक्त होने वाली पहली महिला कोच

इंग्लैंड पुरुष टीम के निदेशक रॉब की ने आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टेस्ट टीम के फील्डिंग कोच के रूप में सारा टेलर की अल्पकालिक नियुक्ति की पुष्टि की है। टेलर को यह अवसर इसलिए मिला है क्योंकि कार्ल हॉपकिंसन आईपीएल में व्यस्त रहेंगे। सारा मेंस टीम में नियुक्त होने वाली पहली महिला कोच बनीं हैं।

Image

सारा टेलर बनीं इंग्लैंड मेंस टीम की फील्डिंग कोच। फोटो- सोशल मीडिया

इंग्लैंड की पूर्व महिला विकेटकीपर और दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में से एक सारा टेलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए मेंस टेस्ट टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। सारा टेलर ने इससे पहले इंग्लैंड लायंस टीम में एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ काम किया है। अब वह ब्रेंडन मैकुलम के साथ करेंगी। उन्हें कॉर्ल हॉपकिंसन के कवर के रूप में कोचिंग स्टॉफ के साथ जोड़ा गया है, जो वर्तमान में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल ड्यूटी पर हैं।

36 वर्षीय सारा टेलर ने ससेक्स और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के साथ मेंस क्रिकेट में अपने कार्यकाल के अलावा इंग्लैंड लायंस टीम के साथ भी काम किया है। टेलर को मेंस और महिला क्रिकेट दोनों में विश्व की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक माना जाता है। उन्होंने 2006 से 2019 तक तीनों प्रारूपों में इंग्लैंड के लिए 226 मैच खेले हैं। यह विकेटकीपर इंग्लैंड की वनडे विश्व कप 2017 विजेता टीम की एक महत्वपूर्ण सदस्य थीं। सारा मेंस टीम में नियुक्त होने वाली पहली महिला कोच बनी हैं।

हॉपकिंसन की जगह करेंगी काम

एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड की टीम मैदान पर लापरवाह नजर आई। उन्होंने सीरीज में कुल 11 कैच छोड़े, जो उनकी शर्मनाक हार का एक प्रमुख कारण था। इस सीरीज में इंग्लैंड के पास कोई फील्डिंग कोच भी नहीं था। इंग्लैंड की खराब फील्डिंग के बाद, हॉपकिंसन को फिर से फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया। हालांकि, आईपीएल में व्यस्तता के कारण टेलर को यह भूमिका निभाने का मौका मिला।

निदेशक रॉब की ने की पुष्टि

क्रिकेट निदेशक रॉब की ने कहा, 'हम टेलर और उनके काम करने के तरीके से बेहद प्रभावित हुए हैं। क्रिकेट जगत की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, कार्ल हॉपकिंसन मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं। वे उनके लिए कई काम करते हैं, इसलिए हम भविष्य में उनसे जरूर संपर्क करेंगे, लेकिन इस सीरीज के लिए नहीं।'

की ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह अपने काम में सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है और उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ और एड बार्नी (प्रदर्शन निर्देशक) के साथ काफी काम किया है। वे उनकी बहुत प्रशंसा करते हैं। इसलिए, जहाँ तक हम देख सकते हैं, वह इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं।'

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Umesh Kumar
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article