क्रिकेट

टीम से लगातार बाहर किए जाने पर आखिरकार संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी

टीम इंडिया में लगातार मौका न मिलने पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने जो जवाब दिया है उसको सुनकर आप मन खुश हो जाएगा और यह सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि आखिर कोई बल्लेबाज इतना धैर्यवान कैसे हो सकता है।

Image

संजू सैमसन (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • संजू सैमसन ने मौका न मिलने पर तोड़ी चुप्पी
  • संजू को लगातार नहीं मिलता है मौका
  • अब तक खेले हैं केवल 16 वनडे और 30 T20I

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम ऐसे अनलकी क्रिकेटरों में गिना जाता है जिसके पास टैलेट की कोई कमी नहीं। इसके बावजूद उन्हें लगातार टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिलता है। सैमसन से ज्यादा इस बात की चिंता उनके फैंस को रहती है कि आखिर क्यों इस बल्लेबाज को ज्यादा मौके नहीं दिए जाते हैं।

संजू ने साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें लगातार मौके नहीं मिले हैं। एशिया कप 2023, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उन्हें स्क्वॉड में शामिल तो किया गया, लेकिन उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। इन सबके बावजूद इस बल्लेबाज को न टीम मैनेजमेंट और न ही कप्तान से कोई शिकायत है।

लगातार मौका न मिलने पर संजू की प्रतिक्रिया

हाल ही में एक इवेंट में शामिल 29 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें इस बात की ज्यादा चिंता नहीं है कि वह टीम से बाहर हैं क्योंकि टीम लगातार जीतते रहे। उन्होंने कहा "जब भी वे मुझे चुनेंगे, मैं खेलने जाऊंगा। बस इतना ही! आखिरकार, हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो बड़े लक्ष्य में विश्वास करता है। जो मेरे हाथ में है मैं उन चीजों को सकारात्मक रूप से लेने की कोशिश करता हूं।"

9 साल में केवल 16 वनडे मैच

संजू सैमसन को टीम से बाहर रखने का आलम यह है कि 2015 से अब तक उन्होंने केवल 16 वनडे और 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मौका मिला है। टी20 में उनके नाम 444 और वनडे में 510 रन है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा उन्होंने 167 IPL मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 4,419 रन हैं जिसमें उनके नाम 25 हाफ सेंचुरी है। आईपीएल 2024 में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सैमसन ने 15 मैच में 531 रन बनाए थे। इसी प्रदर्शन के दम पर टी20 वर्ल्ड कप में उनका चयन किया गया था। यह अलग बात है कि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article