क्रिकेट

आयरलैंड के खिलाफ हार का कौन था जिम्मेदार, संजय मांजरेकर ने इस खिलाड़ी को बताया 'विलेन'

IND vs IRE: आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे और ​​भारत को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया था। अभिषेक शर्मा की तेज फिफ्टी के बाद मिडिल ऑर्डर पर जिम्मेदारी थी, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर 11 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए।

Image

संजय मांजरेकर (X)

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में पहले टी20 में भारतीय टीम को 34 रनों से हार मिली। इस हार के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बताया है किस खिलाड़ी की वजह से भारतीय टीम को यह हार झेलनी पड़ी है। संजय मांजरेकर ने उस खिलाड़ी को अपने निशाने पर लिया है। भारत-आयरलैंड मैच की कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने वॉशिंगटन सुंदर की बैटिंग अप्रोच को ‘बिना लॉजिक वाला तरीका’ करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने सुंदर को एक तरह से भारत की हार का विलेन भी बताया है।

मांजरेकर ने वॉशिंगटन सुंदर पर साधा निशाना

गौरतलब है कि आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया था। अभिषेक शर्मा की तेज फिफ्टी के बाद मिडिल ऑर्डर पर जिम्मेदारी थी, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर 11 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। मांजरेकर का मानना है कि सुंदर के शॉट सिलेक्शन ने भारत की मुश्किलें और बढ़ा दीं। अगर टीम इंडिया यह लक्ष्य हासिल कर लेती तो रिकॉर्ड बन जाता। मांजरेकर ने साफ कहा कि सुंदर का तरीका मैच की स्थिति के बिल्कुल उलट था।

मांजरेकर ने सुंदर की बॉलिंग को भी कहा खराब

मांजरेकर ने कहा, "उसने एक खराब ओवर फेंका, जो दुर्भाग्यपूर्ण था। फिर उन्होंने खराब बैटिंग की। यह सिर्फ 11 गेंदों पर 9 रन पर आउट होने की बात नहीं है, बल्कि हर बॉल की बात है जो उन्होंने खेली। उनका अप्रोच और वह जो करने की कोशिश कर रहा था, उसमें कोई लॉजिक नहीं था।" मांजरेकर ने इसके आगे कहा कि 183 रन का चेज करते समय भारत को समझदारी भरी बैटिंग की जरूरत थी। "भारत सच में बहुत मुश्किल में था। भारत के पास जिस तरह के बैट्समैन हैं, उनके साथ 183 रन का पीछा करना मुश्किल होने वाला था। यह समझदारी वाली बैटिंग नहीं थी, और इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। ऐसा लग रहा था कि यह होना ही था।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article