Hardik Pandya Rohit Sharma Controversy: आईपीएल 2024 के पहले 21 मैच का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हार्दिक पांड्या पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। मुंबई का पहला मुकाबला हार्दिक की पुरानी टीम गुजरात से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ट्रेंडिग विंडो भी बंद हो गया है जिसका मतबल साफ है कि रोहित कप्तान बनने के बाद से पहली बार बतौर खिलाड़ी मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे। फैंस की दिलचस्पी रोहित को खेलते देखने के साथ-साथ इस बात पर भी है कि वह हार्दिक के नेतृत्व में कैसे खेलते हैं।
इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने प्रतिक्रिया दी है। उनको लगता है कि हार्दिक की कप्तानी में रोहित अनकंफरटेबल नहीं होंगे। सूर्या और रोहित का हार्दिक के नेतृत्व में खेलना दिलचस्प होगा।
यह मुश्किल होने वाला है
स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा 'यह मुश्किल होने वाला है। हार्दिक पंड्या एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास थोड़ा स्वैग है। वह इसे मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में भी ले जाएंगे। और यह रोहित शर्मा को उतना रास न आए। इससे पहले, भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भी कहा था कि आगामी आईपीएल में मुंबई का नेतृत्व करते समय हार्दिक काफी दबाव में होंगे। आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होगा।
