सोमवार को नेपाल क्रिकेट में बड़ा बदलाव किया गया। वनडे टीम की कमान संदीप लामिछाने को सौंप दी गई जो मौजूदा कप्तान रोहित पैडेल की जगह लेंगे। कप्तान के तौर पर उनका पहला असाइनमेंट एसीसी प्रीमियर कप होगा जो मलेशिया में 30 अगस्त से 12 सितंबर के बीच खेला जाएगा। लमिछाने के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीनियर खिलाड़ियों को मैनेज करना रहेगा। सबसे बड़ी चुनौती खुद रोहित पौडेल होंगे जो इस फॉर्मेट में नेपाल के अब तक के सबसे सफल कप्तान रह चुके हैं। पौडेल की कप्तानी में नेपाल ने 63 मैच खेले हैं और उसमें से 31 में उसे जीत मिली है। इसमें 2023 का बेहतरीन साल भी शामिल रहा है जिसमें नेपाल ने 12 में से 11 मैच जीतकर वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जगह बनाई थी। कप्तान के तौर पर लमिछाने की 4 साल बाद नेपाल की टीम में वापसी हुई है। इससे पहले उन्होंने 30 अगस्त 2022 को केन्या के खिलाफ नेपाल टीम की कप्तानी की थी।
लमिछाने पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद उनसे कप्तानी छीन ली गई थी, जिसके बाद पौडेल ने नेपाल टीम की कमान संभाली थी। फरवरी में भारत में हुए टी20 विश्व कप के बाद, नेपाल ने स्पिलिट कैपटेंसी की शुरुआत कर दी थी। इसके तहत दीपेंद्र सिंह ऐरी को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। ऐरी इस फॉर्मेट मे कप्तान बने रहेंगे जबकि अबसे वनडे की कप्तानी लामिछाने को सौंप दी गई। लमिछाने वनडे क्रिकेट में नेपाल के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने नेपाल के लिए 77 मैच में 154 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, हालिया नीदरलैंड्स दौरे में वह फ्लॉप रहे थे, जहां शुरुआती 3 मैच में वो विकेटलेस रहे थे।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- सचिन चौंक गए, रहाणे ने बताया रिटायरमेंट के बाद आया था तेंदुलकर का फोन
नेपाल क्रिकेट ने इस बड़े बदलाव के साथ-साथ 14 सदस्यीय टीम की भी घोषणा की है। इस टीम में रोहित पौडेल, आसिफ शेख, अर्जुन कुमल, देव खनाल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, बसीर अहमद, ईशान पांडे, गुलशन कुमार झा, शेर मल्ला, ललित नारायण राजबंशी, करण केसी, हेमंत धामी और संदीप जोरा।
