क्रिकेट

सचिन चौंक गए, रहाणे ने बताया रिटायरमेंट के बाद आया था तेंदुलकर का फोन

अजिंक्य रहाणे ने अपने रिटायरमेंट पर बात की है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इसकी घोषणा की थी तो सबसे पहला कॉल सचिन पाजी का आया था। रहाणे ने कहा कि पाजी का फोन आया। वो चौंक गए, उन्होंने कहा कि मैंने सोचा तुम और खेलोगे।

Image

सचिन तेंदुलकर और अजिंक्य रहाणे (साभार-x)

प्बीताते 30 जुलाई को अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया। अब वह दुनिया भर के टी20 लीग खेलने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हो गए हैं। लेकिन अब रहाणे ने सचिन तेंदुलकर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की तो सबसे पहला फोन उन्हें किसका आया। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रहाणे ने बताया कि सबसे पहला फोन सचिन पाजी ने किया। वो मेरे इस फैसले से चौंक गए।

मैंने सोचा तुम और खेलोगे

रहाणे ने कहा कि पाजी का फोन आया। वो चौंक गए, उन्होंने कहा कि मैंने सोचा तुम और खेलोगे। मैंने उन्हें बताया कि मैंने इसलिए रिटायरमेंट का फैसला लिया क्योंकि मैं बिना पछतावे के रिटायर होना चाहता था। रहाणे ने बताया कि सचिन के अलावा इरफान पठान ने भी मुझसे बात की। इसके अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और चेतेश्वर पुजारा ने हमें मैसेज किया। मैंने वही बात बाकी लोगों से भी की। मैंने इतने सालों में जो भी इस गेम को दिया उससे मैं पूरी तरह से संतुष्ट हूं।

रहाणे लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। तब से लगातार वह टीम से बाहर चल रहे थे और वह समझ चुके थे कि टीम मैनेजमेंट उसे मूव-ऑन कर चुकी है। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच में क्रमश: 5,077 रन, 2,962 और 375 रन बनाए थे। टेस्ट में उनके नाम 12 जबकि वनडे में 3 शतक था।

कप्तान के तौर पर यादगार प्रदर्शन

कप्तान के तौर पर जब भी अजिंक्य रहाणे की बात होगी, 2020-21 का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को कोई भूल नहीं पाएगा। इस दौरे पर टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में सीरीज जीती थी। भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। पहले टेस्ट में टीम इंडिया 36 पर ऑलआउट हो गई थी और वहां से जिस तरह से उसने वापसी कर सीरीज पर कब्जा किया वो काबिलेतारीफ था।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article