क्रिकेट

SA vs SL 2nd Test Pitch Report: दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

SL vs SA 2nd Test Pitch Report Today Match: आज (5 December, Thursday) से दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आगाज होने जा रहा है। ये दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा व अंतिम मुकाबला होगा। मैच का आयोजन ग्केबरहा में हो रहा है। इससे पहले टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त बना ली थी और अब वो सीरीज में सूपड़ा साफ करने के इरादे से खेलेंगे। यहां हम जानेंगे द.अफ्रीका-श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट।

Image

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

SA vs SL 2nd Test Pitch Report In Hindi: दक्षिण अफ्रीका और मेहमान श्रीलंकाई टीम के बीच आज से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शुरू होने जा रहा है। मैच दक्षिण अफ्रीके के ग्केबरहा (Gqeberha) में खेला जाएगा, जिस वेन्यू को पहले पोर्ट एलिजाबेथ नाम से जाना जाता था। इससे पहले डरबन में खेले गए इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 233 रनों से जीत दर्ज की थी। अब मेजबान टीम श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में हराकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी टीम की अगुवाई तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) करेंगे। जबकि श्रीलंकाई टीम की कमान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) के हाथों में होगी।

आज से दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों की टक्कर का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा रहा है। अब तक इन दोनों टीमों के बीच 32 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इनमें 17 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत मिली है, जबकि श्रीलंकाई टीम सिर्फ 9 मैच जीत सकी है, 6 मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं, अगर दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए अब तक के टेस्ट मुकाबलों पर नजर डालें, तो यहां पर इनके बीच 18 टेस्ट मैच हो चुके हैं जिनमें 14 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जबकि श्रीलंका 3 बार ही दक्षिण अफ्रीका को हराने में सफल रहा है और 1 मैच ड्रॉ रहा। आज शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में फैंस की नजरें दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा के अलावा एडेन मार्करम (Aiden Markram), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), केशव महाराज (Keshav Maharaj) और पिछले मैच की एक पारी में 7 विकेट लेने वाले मारको येनसेन (Marco Jansen) पर टिकी होंगी। वहीं श्रीलंका की तरफ से कमिंडु मेंडिस (Kamindu Mendis), पाथुम निसंका (Pathum Nissanka) और प्रभात जयसूर्या (Prabath Jayasuriya) से सबसे ज्यादा उम्मीदें रहेंगी।

दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट (SA vs SL 2nd Test Pitch Report)

मेहमान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम और मेजबान दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का आयोजन ग्केबरहा के सेंट जॉर्जेस पार्क (St George's Park) में खेला जा रहा है। इस मैदान की पिच एक हाई स्कोरिंग विकेट मानी जाती रही है। यहां सर्वाधिक स्कोर 549 रन है जो ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। लेकिन दूसरा पक्ष ये भी है कि इस मैदान का सबसे कम स्कोर मात्र 30 रन है जिस पर मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ही ऑलआउट हो चुकी है। यहां दक्षिण अफ्रीका की तमाम अन्य पिचों की तरह तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलने वाली है। कुल मिलाकर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। वैसे यहां पिछली बार जब श्रीलंका टीम खेली थी तो उसने दक्षिण अफ्रीकी टीम को मात दी थी।

ग्केबरहा में हुए पिछले 5 टेस्ट मैचों के नतीजे (Last 5 Test Match Results At Gqeberha)

तारीख टीमें नतीजे
26 दिसंबर 2017दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वेदक्षिण अफ्रीका पारी और 120 रन से जीता
9 मार्च 2018दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलियादक्षिण अफ्रीका 6 विकेट से जीता
21 फरवरी 2019दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंकाश्रीलंका 8 विकेट से जीता
16 जनवरी 2020दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंडइंग्लैंड पारी और 53 रन से जीता
8 मार्च 2022दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेशदक्षिण अफ्रीका 332 रन से जीता

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टेस्ट टीमें (South Africa And Sri Lanka Test Squads)

दक्षिण अफ्रीकी टीमः तेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्को येनसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, कैगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन, काइल वेरीन, डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी।

श्रीलंकाई टीमः धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, ओशादा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, लसिथ एम्बुलडेनिया, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चंडीमल, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा और विश्वा फर्नांडो।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article