क्रिकेट

SA vs NZ T20 World Cup Semi Final Match Timing Today 2026: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच का समय

SA vs NZ T20 World Cup Semi Final Match Time Today 2026: आज (4 March 2026) टी20 विश्व कप 2026 में जब पूरे भारत में होली का त्योहार मनाया जा रहा है, तब वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच भी खेला जाएगा। यहां जानिए पहला सेमीफाइनल मैच कहां होगा और कितने बजे शुरू होगा आज का मैच।

Image

टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच का समय

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- पहला सेमीफाइनल
  • पहले सेमीफाइनल में द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टक्कर
  • आज मिल जाएगी फाइनल की पहली टीम

SA vs NZ T20 World Cup 2026 1st Semi Final Match Timing Today: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब मुकाबला अंतिम 4 टीमों के बीच शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट में 20 टीमों ने शुरुआत की थी और अब 4 टीमें सेमीफाइनल की टक्कर के लिए तैयार हैं। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड (South Africa vs New Zealand) की टीमों के बीच खेला जाना है। ग्रुप स्टेज से सुपर 8 राउंड तक दोनों टीमों ने कई बार प्रभावी प्रदर्शन दिया है। खासतौर पर एडेन मार्करम (Aiden Markram) की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम, जो एक भी मैच में नहीं हारते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची है। जबकि, दूसरी तरफ है मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम जिसने अच्छा प्रदर्शन तो किया है लेकिन सुपर 8 चरण के अंतिम समय में वे लड़खड़ा गए थे और बाद में पाकिस्तान की श्रीलंका के खिलाफ हार ने उनके सेमीफाइनल के दरवाजे खोल दिए। आपको बता दें कि ग्रुप चरण में दक्षिण अफ्रीकी टीम न्यूजीलैंड को एक बार हरा चुकी है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम का विश्व कप में सफरः दक्षिण अफ्रीकी टीम की बात करें तो उसने इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। उसने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में कनाडा को 57 रन से हराया, फिर अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक डबल सुपर ओवर में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, जिसने अब सेमीफाइनल में खेलने जा रहे हैं। वहीं, चौथे ग्रुप चरण मैच में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से हराकर सुपर 8 में जगह सुनिश्चित की। इसके बाद, सुपर 8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका ने पहले मेजबान भारत को 76 रनों से करारी मात दी और फिर वेस्टइंडीज को 9 विकेट से पस्त करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम सुपर 8 मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकार लगातार सातवीं जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड टीम का विश्व कप में सफरः आज सेमीफाइनल की दूसरी टीम है न्यूजीलैंड। कीवी टीम ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। फिर यूएई पर रिकॉर्ड 10 विकेट से जीत हासिल की। तीसरे मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट से हार झेलनी पड़ी, जबकि चौथे मैच में कनाडा को हराते हुए सुपर 8 चरण में जगह बना ली। सुपर 8 राउंड में उनका पहल मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया जिस वजह से वे 1 अंक ही हासिल कर सके। सुपर 8 के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हरा दिया, लेकिन तीसरे व अंतिम मैच में उन्हें इंग्लैंड ने 4 विकेट से हराया जिसके बाद उनकी उम्मीदें पाकिस्तान-श्रीलंका मैच पर निर्भर हो गईं। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हरा तो दिया लेकिन न्यूजीलैंड से अपना नेट रन रेट ऊपर नहीं ले जा सका, जिस वजह से कीवी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच किस तारीख को होना है? (SA vs NZ T20 World Cup 1st Semi Final Match Date)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच T20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च 2026, बुधवार को खेला जाना है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम और न्यूजीलैंड की टी20 टीम के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाना है? (SA vs NZ T20 World Cup Semi Final Match Venue)

दक्षिण अफ्रीका टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच कोलकाता का ईडेन गार्डन्स मैदान (Eden Gardens) में आयोजित होने वाला है।

दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (SA vs NZ Semi Final Match Time Today)

आज दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। कोलकाता के मैदान पर बल्लेबाजों के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहा है, हालांकि यहां खेले गए पिछले मैच में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टक्कर हुई थी जहां रनों का अंबार लगा था और तेज गेंदबाजों को भी विकेट मिले थे।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाली टक्कर को भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (SA vs NZ T20 World Cup Match Semi Final TV Telecast Channel In India)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मैच को भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकेंगे।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप सेमी फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आज कहां देख सकते हैं? (SA vs NZ T20 World Cup Semi Final Match Live Streaming Today)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप सेमी फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर देख सकेंगे।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की पूरी टीमें (South Africa And New Zealand Full Squads For ICC T20 World Cup 2026)

दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम: एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्किया, जेसन स्मिथ, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और जॉर्ज लिंडे।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम : मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट, रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन और जैकब डफी।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के आंकड़ेः सेमीफाइनल मैच से पहले जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टक्कर के आंकड़े कैसे रहे हैं। अब तक इन दोनों टीमों के बीच 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं जिसमें एक मुकाबला इस विश्व कप का भी शामिल है। इन मैचों में 12 बार दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 7 बार साउथ अफ्रीका को हराने में सफल हो पाई है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो इस टूर्नामेंट के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक जो 5 मैच हुए हैं, उन सभी में दक्षिण अफ्रीका ने ही बाजी मारी है। न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी जीत का खाता खोलना अभी बाकी है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article