क्रिकेट

SA vs BAN 2nd Test Pitch Report: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

SA vs BAN 2nd test pitch report in hindi Chattogram today match: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला चटगांव में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के पास जहां क्लीन स्वीप करने का मौका है तो वहीं बांग्लादेश के पास सीरीज बचाने का आखिरी मौका है।

Image

साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (साभार-BCB)

SA vs BAN 2nd test pitch report in hindi Chattogram today match: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मंगलवार से खेला जाएगा। 2 मैच की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे है। मेहमान टीम ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता था। बांग्लादेश के पास सीरीज में बचाने का आखिरी मौका है। बांग्लादेश के मौजूदा कप्तान नजमुल हसन शांतो के लिए यह आखिरी सीरीज है ऐसे में वह अपनी कप्तानी को जीत के साथ विराम देने की कोशिश में होंगे।

अगर बांग्लादेश की टीम को क्लीन स्वीप से बचना है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पहले टेस्ट मैच में मोमिनुल हक और लिटन दास जैसे बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू पाए थे।

दूसरी तरफ कगिसो रवाडा ने पहले टेस्ट मैच में न केवल अपने 300 टेस्ट विकेट पूरे किए बल्कि एशिया में पहली बार 5 विकेट हॉल भी लिया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पहुंचने की रेस में साउथ अफ्रीका भी है और उसे बाकी बचे 5 मैच में 4 में जीत दर्ज करनी होगी और बांग्लादेश उनके लिए आसान विकल्प हो सकता है।

बांग्लादेश-साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट (SA vs BAN 2nd Test Pitch Report)

साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगाँव (Zahur Ahmed Chowdhury Stadium, Chattogram) में खेला जाएगा। चटगांव की पिच की बात करें तो वह बल्लेबाजों के मुफीद होगी। बांग्लादेश की सभी पिचों में से इसे सबसे सपाट माना जाता है। यहां खेले गए 24 मैचों में से दस में 500 से ज्यादा का स्कोर बना है। ऐसे में इस पिच पर गेंदबाजों के लिए 20 विकेट ले पाना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

चटगांव के मौसम की बात करें तो साफ रहने वाला है। मैच के 5 दिन साफ मौसम का पूर्वानुमान है। बारिश की संभावना भी न के बराबर है। शुरुआती तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आर्द्रता 70% से अधिक है।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग- महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, महिदुल इस्लाम अंकोन, नईम हसन/हसन मुराद , ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगहैम, रयान रिकेलटन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, केशव महाराज, डेन पीड्ट, कगिसो रबाडा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article