क्रिकेट

रोहित और यशस्वी की जोड़ी ने लिखा ओपनिंग साझेदारी का नया अध्याय, पहली बार में तोड़े कई रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 14, 2023, 05:30 PM IST

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने पहली बार एक साथ टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। यशस्वी के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी ये टेस्ट बेहद यादगार बन गया है।

Image

रोहित और यशस्वी की जोड़ी ने लिखा ओपनिंग साझेदारी का नया अध्याय, पहली बार में तोड़े कई रिकॉर्ड

डॉमिनिका: वेस्टइंडीज के खिलाफ डॉमिनिका टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 के स्कोर पर ढेर करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी। भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने उतरी। दोनों की जोड़ी ने शानदार आगाज करते हुए पहली बार में ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

यशस्वी और रोहित शर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 454 गेंद में 229 रन की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप में रोहित शर्मा ने 103 और यशस्वी ने 110 रन का योगदान दिया। पारी के 76वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा डेब्यूटेंट एलिक अथानाजे की गेंद पर गच्चा खाकर कैच दे बैठे। इसके साथ ही इस साझेदारी का अंत हो गया।

विंडीज में पहली 200+ ओपनिंग साझेदारी

रोहित और यशस्वी की जोड़ी वेस्टइंडीज में 200 रन की साझेदारी करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 200+ रन की साझेदारी करने वाले सातवीं जोड़ी बन गई है। यह साझेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों द्वारा की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। विजय मर्चेंट और पंकज रॉय की जोड़ी ने साल 1953 में विंडीज के खिलाफ 237 रन जोड़े थे। ऐसे में रोहित और यशस्वी इस रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 9 रन के अंतर से चूक गए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

237-विजय मांजरेकर-पंकज रॉय- 1953

229-यशस्वी जायसवाल-रोहित शर्मा-2023

217-वीवीएस लक्ष्मण-अजय रात्रा-2002

213-रविचंद्रन अश्विन-ऋद्धिमान साहा-2016

204-सुनील गावस्कर-बृजेश पटेल-1976

सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाली जोड़ी

रोहित शर्मा और यशस्वी की जोड़ी किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाली तीसरी भारतीय जोड़ी बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी के नाम दर्ज था। रोहित और मयंक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2019 में 492 गेंदों का सामना किया था। वहीं दूसरे पायदान पर काबिज वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2006 में दोनों ने 461 गेंद तक पिच पर टिकने में सफल हुई थी। तीसरे पायदान पर अब यशस्वी और रोहित शर्मा की जोड़ी काबिज हो गई है। दोनों ने 454 गेंद का सामना मिलकर किया।

घर से बाहर दोनों ओपनर्स ने जड़े शतक

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल दोनों ओपनर डॉमिनिका में शतक जड़ने में सफल हुए। 8 साल लंबे अंतराल के बाद विदेशी धरती पर भारतीय ओपनिंग जोड़ी ये डबल धमाल करने में सफल हुई है। पिछली बार ऐसा साल 2015 में बांग्लादेश दौरे पर मुरली विजय और शिखर धवन दोनों शतक जड़ने में सफल हुए थे। रोहित-यशस्वी की जोड़ी ऐसा करने वाली छठी भारतीय जोड़ी है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article