क्रिकेट

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को दिया खास अवार्ड, ड्रेसिंग रूम का वीडियो आया सामने

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से विरोधी खेमे में खौफ पैदा कर दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 23 गेंद पर अर्धशतक जड़कर अपनी मंशा जाहिर कर दी कि वह किस अंदाज में आईपीएल खेलने वाले हैं। उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी ने एक खास पुरस्कार दिया। इसका वीडियो MI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Image

रोहित शर्मा को मिला बेस्ट बैटर का अवार्ड। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

Rohit Sharma Won Best Batter Award: आईपीएल के 19वें सीजन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। मुंबई ने कोलकाता को 6 विकेट से धूल चटाई। मुंबई की इस जीत में रयान रिकल्टन और रोहित शर्मा का बड़ा योगदान रहा। रोहित शर्मा को उनकी तूफानी पारी के लिए मुंबई इंडियंस ने खास अवार्ड दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

वानखेडे़ में खेले गए आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे (67), अंगकृष रघुवंशी (51), रिंकू सिंह (33) और फिन एलन (37) की पारियों की बदौलत टीम ने 220 रन का आंकड़ा पार किया। लक्ष्या का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और रयान रिकल्ट ने 71 गेंद पर 148 रन की साझेदार कर मुंबई इंडियंस की जीत की नींव रख दी।

205 की स्ट्राइक रेट से की तूफानी बल्लेबाजी

रोहित शर्मा ने 205.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंद पर 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 78 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं रयान रिकल्टन ने 43 गेंद पर 4 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा को उनकी तूफानी पारी के लिए मुंबई इंडियंस ने ड्रेसिंग रूम में बेस्ट बैटर का अवार्ड दिया।

ड्रेसिंग रूम में मिला खास अवार्ड

मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी मैच जीतने के बाद टीम ड्रेसिंग रूम पहुंचीं। वहां टीम को बधाई देते हुए बेस्ट बैटर के अवार्ड की घोषणा की। उन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया और एमआई का बैज रोहित शर्मा की जर्सी पर लगाया। मुंबई इंडियंस ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बेस्ट फील्डर का अवार्ड शेरफेन रदरफोर्ड को मिला।

रोहित ने दिया खास संदेश

वीडियो में रोहित शर्मा टीम को संदेश देते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित ने कहा, सभी को जीत की बधाई, यह वहीं जीत है जिसका इंतजार पिछले 13 सालों से किया जा रहा था। जिसके बारे में बात हुई थी। अब जाकर जीत मिली है तो हमने जो किया उसका श्रेय हर किसी को जाता है। तो सर ऊंचा रखिए, मेहनत करिए और आगे बढ़ते रहिए।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article