क्रिकेट

इस बार नंबर 6, आईपीएल 2026 से पहले रोहित ने किया फैंस से वादा (वीडियो)

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और इस लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा ने मुंबई के फैंस से एक बड़ा वादा कर दिया है। एक इवेंट के दौरान उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा और वादा किया कि इस बार टीम जीत के सूखे को दूर करने उतरेगी।

Image

मुंबई इंडियंस (साभार-X)

Mumbai Indians: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन ट्रॉफी डिफेंड करना आरसीबी के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि 18 साल के आईपीएल इतिहास में केवल दो ही टीम ऐसा कर पाई है। मुंबई इंडियंस ने 2019-2020 में ऐसा किया था, जबकि पहली बार इसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010-2011 में अंजाम दिया था। दोनों टीम 5-5 ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है और दोनों इस लीग की सबसे सफल टीम है।

5 साल पहले बनी थी मुंबई चैंपियन

मुंबई इंडियंस की बात करें तो रोहित की कप्तानी में टीम आखिरी बार 2020 में चैंपियन बनी थी, तब से इंतजार लंबा हो गया है, लेकिन इस बार पूरी टीम छठी बार चैंपियन बनने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। टीम ने एक इवेंट में बाकी 9 टीमों को इसकी खुली चुनौती भी दे दी है। इस इवेंट में टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने फैंस को वादा किया कि इस बार नंबर 6 आने वाला है।

नंबर 6 आने वाला है-रोहित

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह मुंबई इंडियंस का तीसरा सीजन है और इस बार टीम इसे खास बनाना चाहती है। शनिवार को हुए एक टीम इवेंट में इस लीग के सबसे सफल कप्तान रोहित ने फैंस से एक वादा किया। उन्होंने कहा 'मुंबईकर पूरी टीम की तरफ से मैं थैंक्यू बोलना चाहूंगा कि आपलोग सब ईधर आए। हर साल की तरह हमारे टीम को सपोर्ट करते रहिए। हमें अच्छा लगता है। हम बिल्कुल कोशिश करेंगे कि इस बार नंबर 6। रोहित के इस वादे पर सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या भी हामी भरते हैं।

मुंबई इंडियंस के शुरुआती मुकाबले

मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाईट राइडर्स से, दूसरा मुकाबला 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से, तीसरा मुकाबला 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से और चौथा मुकाबला 12 अप्रैल को आरसीबी से खेलेगी।

रोहित के वादे में कितना दम?

मुंबई इंडियंस और रोहित के नंबर 6 के वादे का जिक्र करें तो उनके इस ऐलान में दम तो है। इस टीम में एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। सलामी जोड़ी रोहित और डिकॉक से लेकर मिडिल ऑर्डर में इस टीम के पास तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं गेंदबाजी में भी यह टीम परफेक्ट नजर आती है। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी के अलावा इसके पास मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज अल्लाह गजनफर हैं।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम(Mumbai Indians Squad)

मुंबई इंडियन स्क्वॉड(Mumbai Indian Squad)- हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कार्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रियान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर, शेरफाने रदरफोर्ड, क्विंटन डी कॉक, दानिश, मोहम्‍मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article