क्रिकेट

बीसीसीआई से निकाले गए अभिषेक नायर को रोहित ने दिया धन्यवाद, जानें लें कारण

भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ खेली गई अपनी विस्फोटक पारी का श्रेय पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर को दिया। रोहित ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अभिशेक का शुक्रिया कहा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अर्धशतक पूरा करने का जश्न मनाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की और ‘कैप्शन’ में नायर को टैग किया।

Image

रोहित शर्मा (साभार-TNN)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को अपने पुराने दोस्त अभिषेक नायर को धन्यवाद दिया, जिन्हें कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच पद से हटा दिया गया था। रोहित ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए नाबाद 76 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अर्धशतक पूरा करने का जश्न मनाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की और ‘कैप्शन’ में नायर को टैग किया।

सैंतीस वर्षीय रोहित ने सोमवार को लिखा, ‘‘धन्यवाद भाई अभिषेक नायर। ’’ रोहित और नायर का बहुत पुराना रिश्ता है। दोनों घरेलू सर्किट में मुंबई के लिए साथ साथ खेले हैं। जब भी भारतीय कप्तान शहर में होते तो नायर उनके लिए निजी सत्र आयोजित करते। नायर की कोचिंग विशेषज्ञता का सभी खिलाड़ी सम्मान करते हैं। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को भी उनके मार्गदर्शन से फायदा हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच विजयी पारी खेलने के बाद राहुल ने नायर के मार्गदर्शन से मिले फायदे को स्वीकार करते हुए कहा था, ‘‘अभिषेक नायर को बधाई। जब से वह भारतीय टीम में आए हैं, मैंने उनके साथ बहुत काम किया है। ’’

बीसीसीआई ने हाल में भारत के निराशाजनक टेस्ट प्रदर्शन की समीक्षा के बाद नायर, क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप और अनुकूलन कोच सोहम देसाई को बर्खास्त कर दिया था। नायर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में वापस आ गए हैं लेकिन आईपीएल टीम ने उनकी भूमिका और पद के बारे में नहीं बताया है।

केकेआर ने जब पिछले साल अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था, वह टीम के सहायक कोच और मेंटोर के रूप में शामिल थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article