क्रिकेट

T20I World Cup: सबसे सफल भारतीय कप्तान बन जाएंगे रोहित, जीत दर्ज करते ही तोड़ देंगे धोनी का रिकॉर्ड

T20I World Cup: आयरलैंड के खिलाफ अपने ओपनिंग मैच में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। उनके पास इस फॉर्मेट में सबसे सफल कप्तान बनने का मौका है। यह मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।

Image

रोहित शर्मा और एमएस धोनी (साभार-ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला
  • रोहित के पास है इतिहास रचने का मौका
  • जीते तो टूटेगा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

T20I World Cup: जब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार (5 जून) को आयरलैंड के खिलाफ उतरेगी तो रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने और T20I में भारत के सबसे सफल कप्तान बनने का मौका होगा। 37 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के कप्तान के रूप में अब तक खेले गए 54 T20I में से 41 मैच में जीत हासिल की है। वह T20I में सबसे अधिक जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तानों की सूची में एमएस धोनी के साथ बराबरी पर खड़े हैं।

केवल एक जीत दूर रोहित शर्मा

बुधवार को होने वाले ग्रुप ए के मैच में आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करते ही रोहित इस फॉर्मेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान बन जाएंगे। T20I में बतौर कप्तान यह उनकी 42वीं जीत होगी।

नवंबर 2021 में हिटमैन को मिली जिम्मेदारी

टी20 विश्व कप 2021 में जब मेन इन ब्लू ग्रुप स्टेज से बाहर हुई थी उसके बाद नवंबर 2021 में रोहित को T20I क्रिकेट में रोहित को टीम की कमान मिली थी। 2022 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। इस साल रोहित का लक्ष्य दूसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने और भारत के 17 साल के इंतजार को खत्म करना है।

भारत ने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप का पहला एडिशन जीता था, जिसमें उसने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। रोहित उस जीत का हिस्सा थे और 17 साल बाद, वह फिर से चैंपियन बनना चाहेंगे। यह उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है और वह अपने टी20I करियर को शानदार तरीके से समाप्त करना चाहेंगे। इस बात संभावना बहुत है कि रोहित अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे सबसे छोटे फॉर्मेट के मेगाइवेंट के अंत में विराट कोहली के साथ टी20I से संन्यास ले लेंगे

कप्तान के तौर पर टी20 में सबसे ज़्यादा जीत का रिकॉर्ड बाबर आज़म के नाम है। 29 वर्षीय बाबर ने पाकिस्तान टीम के कप्तान के तौर पर 81 में से 46 मैच जीते हैं। बाबर के बाद युगांडा के ब्रायन मसाबा हैं, जिन्होंने 44 टी20 जीते हैं। इंग्लैंड के इयोन मोर्गन और अफ़गानिस्तान के असगर अफ़गान के नाम 42-42 जीत हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article