क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद परिवार संग छुट्टियां मनाने निकले 'हिटमैन' देखें वीडियो

Rohit Sharma Holiday: भारत के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार रात टी20 विश्व कप जीत के बाद पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ छुट्टियां मनाने जाते देखे गए। रोहित का मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो सामने आया है। हालांकि हिटमैन कहां जा रहे हैं इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Image

रोहित शर्मा रितिका (फोटो- X)

Rohit Sharma Holiday: वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब कुछ दिनों तक क्रिकेट की दुनिया से बाहर रहने वाले हैं। उन्होंने टी20ई से संन्यास का ऐलान कर दिया है ऐसे में वे अब सीधे श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में टीम से जुड़ सकते हैं। इस खाली समय में रोहित ने अपने परिवार संग छुट्टियां मनाने का फैसला किया है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार रात टी20 विश्व कप जीत के बाद पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ छुट्टियां मनाने जाते देखे गए।

टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल 2024 में खेलने के दो महीने के व्यस्त कार्यक्रम के बाद यह उनके लिए क्रिकेट से एक स्वागत योग्य ब्रेक है। उन्होंने देश को 11 वर्षों में अपना पहला आईसीसी खिताब दिलाया। रोहित और उनके टी20 विश्व कप विजेता साथियों का देश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मरीन ड्राइव पर हजारों प्रशंसकों के बीच मुंबई में विजय परेड में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने वानखेड़े में खास प्रोग्राम में भी भाग लिया।

रोहित शर्मा ही होंगे चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद अब कप्तान रोहित का अगला लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी जीतना होगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ये ऐलान किया है कि रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली है। बीसीसीआई सचिव ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी ऐसा ही ऐलान किया था जो कि सच साबित हुआ।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article