शहर

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पीछा कर रहे ग्रामीणों पर फायरिंग; जांच में जुटी पुलिस

Supaul Kidnapping: बिहार के सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड से दिनदहाड़े युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग कथित तौर पर युवक को जबरन उठा कर ले गए।

Image

सुपौल में दिनदहाड़े अपहरण

Photo : Times Now Digital

Supaul Kidnapping: बिहार के सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड से दिनदहाड़े युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज में स्टेट हाईवे पर सोमवार को हुई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग कथित तौर पर युवक को जबरन अपने साथ ले गए।

ग्रामीणों पर हुई फायरिंग

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जब कथित अपहरणकर्ताओं का पीछा करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद मौके से खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

फिल्मी स्टाइल में हुआ अपहरण

बाइक सवार एक युवक को अपहरणकर्ताओं ने पहले ठोकर मारी, जब वह जमीन पर गिर गया तो उसे मौके से उठा लिया और कार में जबरन बैठाकर ले गए। ग्रामीणों ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की और कार के पीछे दौड़ने लगे, लेकिन अपहरणकर्ताओं ने उसी समय चार राउंड गोलीबारी की।

इलाके में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर भीमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की और अपहरण की वजह, आरोपियों की पहचान तथा युवक को तलाशने में जुटी हुई है।

मामले का VIDEO हो रहा वायरल

जिस युवक का अपहरण हुआ उसकी पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी खुर्शीद खान के 20 वर्षीय बेटे मोहम्मद जीसान खान के रूप में हुई है। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, कोहराम मच गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की भीड़ और अफरा-तफरी के बीच गोली चलने जैसी आवाज सुनी जा सकती है।

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article
    Subscribe to our daily Newsletter!